Salman Khan Flop Film : सलमान खान ने अपने करियर में बहुत सी फिल्में की हैं, जिनमे से कुछ फिल्में फ्लॉप रहीं तो कुछ ब्लॉकबस्टर और कुछ हिट। आज हम आपको सलमान खान की ऐसी फिल्म के बारे में बता रहे हैं जिसे बनने में सिर्फ चार महीने का समय लगा था। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ी फ्लॉप साबित हुई थी। हालांकि, क्रिटीक्स ने इस फिल्म को लेकर अच्छे रिव्यूज दिए थे।
हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं उसमें सलमान खान के साथ दीया मिर्जा नजर आई थीं। क्या आप पहचान पाए फिल्म का नाम? अगर नहीं, तो चलिए हम आपको बताते हैं। इस फिल्म का नाम है ‘तुमको न भूल पाएंगे’। यह एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है।
फिल्म को बनने में लगे थे सिर्फ चार महीने
आईएमडीबी की मानें तो फिल्म को बनने में सिर्फ चार महीने लगे थे। इस फिल्म के लिए पहली पसंद करिश्मा कपूर थीं। हालांकि, बाद में दीया मिर्जा को फिल्म में कास्ट किया गया। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भेल की फ्लॉप रही हो, लेकिन क्रिटीक्स ने फिल्म को अच्छा बताया था।
कितना था तुमको न भूल पाएंगे का बजट और कमाई?
सलमान खान की ये फिल्म 22 फरवरी, 2002 में रिलीज हुई थी। boxofficeindia.com की मानें तो फिल्म का बजट 11 करोड़ था। वहीं, इस फिल्म ने भारत में 17.41 करोड़ (ग्रॉस) की कमाई की थी। फिल्म को पंकज पराशर ने डायरेक्ट किया था।
‘तुमको न भूल पाएंगे’ में नजर आए थे ये सितारे
इस फिल्म में सलमान खान और दीया मिर्जा के अलावा सुष्मिता सेन भी नजर आई थीं। इसके अलावा फिल्म में पंकज धीर, अरबाज खान, शरत सक्सेना, मुकेश ऋषि, गजेंद्र चौहान, अलोक नाथ और राजपाल यादव जैसे सितारे नजर आए थे। इस फिल्म में सलमान खान डबल रोल में नजर आए थे।
