Rashmika-Vijay Wedding Venue : साउथ फिल्म इंडस्ट्री के चर्चित स्टार कपल रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। खबरों के मुताबिक दोनों साल 2026 में शादी करने वाले हैं। बताया जा रहा है कि 3 अक्टूबर 2025 को हैदराबाद में दोनों की सगाई हो चुकी है, हालांकि इस बारे में कपल ने अभी तक कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी है।
जैसे ही उनकी शादी की खबरें सामने आईं, लोग उनके वेडिंग वेन्यू के बारे में जानने लगे। कहा जा रहा है कि रश्मिका और विजय की शादी राजस्थान के खूबसूरत शहर उदयपुर में होगी। खबरों के अनुसार दोनों यहां एक बेहद शानदार और पुराने महल जैसे होटल में सात फेरे ले सकते हैं। इसी वजह से लोग अंदाजा लगा रहे हैं कि उनकी शादी बिल्कुल किसी शाही शादी जैसी होगी।
हम आपको उदयपुर के उन मशहूर हेरिटेज होटलों के बारे में बता रहे हैं, जहां अक्सर बड़ी-बड़ी शादियां होती हैं और फिल्मी सितारे भी शादी करना पसंद करते हैं।
उदयपुर को झीलों और महलों का शहर कहा जाता है। यहां कई ऐसे होटल हैं जो पुराने महलों को होटल में बदला गया है। इनमें से कुछ होटल इस तरह हैं:
लेक पिछोला होटल, ललित लक्ष्मी विलास पैलेस, शिव निवास पैलेस, ताज लेक पैलेस, लीला पैलेस। खबरों के मुताबिक इन्हीं में से किसी एक होटल में रश्मिका और विजय की शादी हो सकती है। कहा जा रहा है कि शादी 26 फरवरी 2026 को हो सकती है, लेकिन अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है।
अब फैंस को इंतजार है कि रश्मिका और विजय सच में कहां और कब शादी करते हैं। उनकी शाही शादी को लेकर लोग काफी एक्साइटेड हैं।
