Arjun Bijlani News : अर्जुन बिजलानी पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनके ससुर की अचानक तबीयत बिगड़ गई थी जिस वजह से उन्हें अस्पताल में ICU में भर्ती किया गया। दुख की घड़ी में नेहा और अर्जुन उनके पास हीं थे। दरअसल अर्जुन बिजलानी और उनकी पत्नी दुबई ट्रिप पर गए थे, लेकिन जैसे ही उन्हें इस बारे में जानकारी मिली उन्होंने तुरंत ही मुंबई लौटने का फैसला किया।
अर्जुन बिजलानी के ससुर का निधन
बता दें कि कपल क्रिसमस से पहले के दुबई गए हुए थे । कपल का प्लान था कि वह नए साल का सेलिब्रेशन करके ही भारत लौटेंगे, लेकिन पिता की तबीयत बिगड़ने की वजह से दोनों ने तुरंत ही मुंबई लौटने का टिकट बुक किया, लेकिन हाल ही में मिल रही जानकारी के मुताबिक एक्टर के ससुर का निधन हो चुका है। अभी तक कपल ने इस बारे में आधिकारिक रूप नहीं बताया है, लेकिन जैसे-जैसे फैन्स को इस बारे में भनक लग रही है सभी अर्जुन बिजलानी को सांत्वना दे रहे हैं।
लंबे समय से थे अर्जुन के ससुर बीमार आपको बता दें कि अर्जुन बिजलानी अपने ससुर को बहुत मानते थे। क्योंकि जब अर्जुन 19 साल के थे तब उनके पिता का निधन हो गया था जिसके बाद उन्होंने अपने ससुर को पिता समान माना, लेकिन अब उनके गुजर जाने से अर्जुन पूरी तरह से टूट गए हैं।
बताया जा रहा है कि अर्जुन बिजलानी के ससुर दो तीन दिनों से अस्पताल में भर्ती थे, लेकिन स्थिति कंट्रोल ना हो पाने की वजह से उनका निधन हो गया। पॉपुलर टीवी एक्टर हैं अर्जुन बिजलानी आपको बता दें कि अर्जुन जाने माने टीवी एक्टर हैं। ‘तेरे इश्क में मरजावां’, ‘नागिन’, ‘शक्ति अस्तित्व के एहसास की’, ‘मिले जब हम तुम’, ‘परदेस में है मेरा दिल’, ‘मेरी आशिकी तुम से ही’ जैसे कई सीरियल का वह हिस्सा रह चुके हैं, लेकिन हाल ही में उन्होंने रियलिटी शो राइज एंड फॉल जीता है।
