Border 2 Song: देशभक्ति फिल्मों का नाम याद आते ही ‘बॉर्डर’ का नाम न आए, ऐसा हो ही नहीं सकता। साल 1997 में रिलीज हुई ‘बॉर्डर’ का आइकॉनिक गाना ‘संदेशे आते हैं’ आज भी लोगों को रुलाने का दम रखता है। अब लगभग तीन दशक बाद उसी इमोशन को नए अंदाज में पेश किया गया है, ‘बॉर्डर 2’ के पहले गाने ‘घर कब आओगे’ के जरिए, जिसे मेकर्स ने रिलीज कर दिया है।
नए अंदाज में है गाना
मेकर्स ने इस गाने को एक मॉडर्न टच के साथ तैयार किया है, लेकिन इसकी आत्मा वही पुरानी देशभक्ति और फौजी का दर्द है। गाने को सोनू निगम ने अपनी आवाज दी है, जो सीधे दिल तक पहुंचती है। जैसे ही गाना रिलीज हुआ, सोशल मीडिया पर फैंस के इमोशनल रिएक्शन्स की बाढ़ आ गई। कई यूजर्स ने लिखा, ‘सुनते ही रोंगटे खड़े हो गए’ तो किसी ने कहा, ‘संदेशे आते हैं की यादें ताजा हो गई। ‘
नए वर्जन के इस गाने की खासियत
इस गाने की सबसे खास बात है इसका ग्रैंड म्यूजिकल कोलैबोरेशन ‘घर कब आओगे’ के लिए सोनू निगम के साथ-साथ अरिजीत सिंह, रूप कुमार राठौड़, विशाल मिश्रा, दिलजीत दोसांझ जैसे बड़े सिंगर्स जुड़े हैं. वहीं गीत लेखन में जावेद अख्तर और मनोज मुंतशिर का नाम शामिल है। म्यूजिक को लेकर भी इसे एक बड़े लेवल का प्रोजेक्ट बताया जा रहा है।
क्या अनु मलिक इस गाने का हिस्सा हैं?
हालांकि, एक सवाल जो फैंस के मन में उठा, वह था कि क्या अनु मलिक इस गाने का हिस्सा हैं? दरअसल, ‘संदेशे आते हैं’ को ओरिजिनल फॉर्म से अनु मलिक ने कंपोज किया था। इस पर उन्होंने साफ किया कि वह इस रीक्रिएटेड वर्जन का हिस्सा नहीं हैं, लेकिन ओरिजिनल क्रिएटर होने के नाते उन्हें क्रेडिट दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि बॉर्डर और ‘संदेशे आते हैं’ उनके और जावेद अख्तर के कॉन्ट्रीब्यूशन के बिना अधूरे हैं।
पहले हो चुका है गाने का ऑडियो रिलीज
गाने के ऑडियो रिलीज के वक्त टी-सीरीज ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा था, ‘देश का राष्ट्रगान यहां है… भारत की आत्मा से जन्मा एक गान।’ अब बात करें, फिल्म की तो ‘बॉर्डर 2’ को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है। गणतंत्र दिवस के मौके पर यह फिल्म 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ऐसे में ‘घर कब आओगे’ ने पहले ही दर्शकों के दिलों में देशभक्ति की लौ जला दी है।
फैंस ने कैसा रिएक्शन दिया?
जैसे ही गाना रिलीज हुआ, फैंस इमोशनल हो गए क्योंकि वे पुरानी यादों में खो गए थे। एक यूजर ने लिखा, ‘जय हिंद ??’ दूसरे ने लिखा, ‘सच में! दिलजीत मेरे पसंदीदा सिंगर हैं और उन्होंने यहां कमाल कर दिया।’ तीसरे ने लिखा, ‘विरासत को विनम्रता से संभाला, दुर्लभ और सुंदर।’ एक और ने कमेंट किया, ‘अरिजीत और सोनू ने पूरे रोंगटे खड़े कर दिए?’
