Aaradhya Bachchan Reaction : आराध्या बच्चन अब बड़ी हो गयी हैं और अपने 15वें साल में चल रही हैं और पहली बार एयरपोर्ट पर देखा गया था कि ऐश्वर्या ने उनका हाथ नहीं पकड़ा हुआ है। बच्चन परिवार छुट्टियां मनाकर हाल ही में वापस लौटा है।
काफी समय के बाद अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय और आराध्या एक साथ नजर आए थे और फैंस को ये काफी पसंद है। एयरपोर्ट से एक वीडियो सामने आया है जिसमें आराध्या बच्चन ने पैपराजी से कुछ ऐसा कहा कि लोग हैरान हो गए। साफ साफ नजर आ रहा है कि बच्चन परिवार को मीडिया कवरेज मिल रही है और वो साथ में कार की तरफ आते नजर आ रहे हैं।
इतने पास से…
इस वीडियो में आप देखेंगे कि आराध्या के चेहरे पर मुस्कान है और मम्मी पापा के साथ आ रही हैं। तभी एक फोटोग्राफर उनके काफी करीब चला जाता है। आराध्या तुरंत रिएक्ट करती हैं और कहती हैं, ‘अरे इतने पास से…’ इसके बाद पैपराजी भी जवाब देता है। वीडियो अब सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रहा है। हालांकि आराध्या ने इसके आगे कुछ नहीं कहा और ना ही अभिषेक या ऐश ने इसपर किसी तरह की प्रतिक्रिया दी। ये स्टार फैमिली अक्सर अपने व्यवहार को लेकर भी काफी चर्चा में रहती है और लोगों के द्वारा तारीफें ही होती हैं।
आराध्या बच्चन फिलहाल पढ़ रही हैं और देखने वाली बात होगी कि वो आने वाले समय में वो अपना करियर कहां बनाती है। वो अक्सर मां के साथ हर तरह के इवेंट्स में जाती हैं।
लोगों का ऐसा मानना है कि आराध्या को लाइमलाइट में रहना काफी पसंद है तो हो सकता है कि आने वाले वक्त में वो अभिनय की दुनिया में कदम रखें। लेकिन देखने वाली बात होगी कि ऐसा होता है या नहीं है। फिलहाल इस वीडियो पर लोगों के ढेंरों कमेंट्स आ रहे हैं।
