Oscar In Bollywood : बॉलीवुड के सभी स्टार्स ऑस्कर को घर लाने का सपना देखते हैं। अभी ज्यादा समय नहीं हुआ है जब धुरंधर के रिलीज होने के बाद अक्षय खन्ना ने सोशल मीडिया को हिलाकर रख दिया था। जिसके बाद से ही आतिश कपूर की ऑस्कर वाली वीडियो वायरल होने लगी थी। इस रील में आतिश कपूर ऑस्कर लाने की बात करता नजर आया था। इसी बीच ऑस्कर 2026 को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है। रिपोर्ट्स की मानें तो इस बार के ऑस्कर के लिए भारत की तरफ से बॉलीवुड फिल्मों का नामांकन कर दिया गया है।
ऑस्कर 2026 की लिस्ट में जानेमाने विजनरी प्रोडक्शन हाउस होम्बले फिल्म्स ने धमाल मचा दिया है। खबर आ रही है कि होम्बले फिल्म्स की 2 फिल्म ‘महावतार नरसिम्हा’ और ‘कांतारा: चैप्टर 1 ‘ ने ऑस्कर की जनरल केटेगरी में अपनी जगह बन ली है। बता दें कि फिल्म कांतारा: चैप्टर 1 को ऋषभ शेट्टी ने बनाया था और विजय किरागंदूर ने फिल्म को प्रोड्यूस किया था। इसके अलावा ‘महावतार नरसिम्हा’ को अश्विन कुमार ने डायरेक्ट किया है। इन दोनों ही फिल्मों ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस को हिलाकर रख दिया था। अब ये दोनों फिल्में ऑस्कर में बवाल मचाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।
महावतार नरसिम्हा और कांतारा: चैप्टर 1 का भविष्य
माना जा रहा है कि जनरल एंट्री लिस्ट में आने के बाद अब इन दोनों फिल्मों को अलग अलग कैटेगेरी में नॉमिनेट किया जाएगा। इन केटेगेरीज में बेस्ट सिनेमैटोग्राफी, बेस्ट डायरेक्टर, बेस्ट प्रोड्यूसर, बेस्ट एक्टर, बेस्ट एक्ट्रेस, बेस्ट स्टोरी एंड राइटिंग और बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन रके अवॉर्ड दिए जाएंगे।
अब ऑस्कर में महावतार नरसिम्हा और कांतारा: चैप्टर 1 का भविष्य क्या होने वाला है इस बात का फैसला तो अकादमी अवॉर्ड्स की ज्यूरी ही करने वाली है। एक साथ 2 फिल्मों का ऑस्कर जाना ये बताता है कि होम्बले फिल्म्स कैसे अपनी फिल्म की कहानी पर फोकस करता है। महावतार नरसिम्हा और कांतारा: चैप्टर 1 के अलावा फिल्म तन्वी को भी ऑस्कर के लिए भेजा गया है।
महावतार नरसिम्हा और कांतारा: चैप्टर 1, तन्वी द ग्रेट के अलावा होम बाउंड और सिस्टर मिडनाइट को भी ऑस्कर की जनरल केटेगेरी में भेजा जा चुका है. आपको बता दें कि इस साल दुनियाभर की 317 फिल्में ऑस्कर की दौड़ में शामिल होने वाली हैं। बीते साल ये आंकड़ा 323 था । इस बार काफी कम फिल्मों को ऑस्कर में भेजा जा रहा है। आपको जानकर हैरानी होगा कि बेस्ट पिक्चर की केटेगेरी में करीब 201 को योग्य माना गया है जो कि अपने आप में एक बड़ी बात है।
