The Raja Saab Set : साउथ सुपरस्टार प्रभास ने एक बार फिर से बॉक्स ऑफिस पर दस्तक दे दी है। धुरंधर की आंधी के बीच प्रभास की मच अवेटेड हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘द राजा साब’ रिलीज हो चुकी है। पीपल मीडिया फैक्ट्री के बैनर तले बनी इस फिल्म को लोग खूब चाव से देख रहे हैं। पहले ही दिन इस फिल्म 45 करोड़ रुपए का कारोबार किया है। लोग सिनेमाघरों के बाहर लाइन लगाकर ये फिल्म देखने जा रहे हैं। लोगों को फिल्म के ट्रेलर में ही सेट काफी पसंद आने लगा था। रिलीज होने बाद तो लोग फिल्म के सेट को देखकर ही चौंक गए हैं।
ऐसे में हम आपको बॉलीवुड स्टार संजय दत्त की इस फिल्म के सेट की कुछ शानदार तस्वीरें दिखाने वाले हैं। इन तस्वीरों में आप संजय दत्त के घर को देख सकते हैं जिन्होंने फिल्म में विलेन का किरदार निभाया है। फिल्म में प्रभास, संजय दत्त के किरदार के साथ ही पंगे लेते नजर आ रहे हैं। अब बॉलीवुड लाइफ को इस फिल्म के सेट की कुछ तस्वीरें मिली हैं।
फिल्म के सेट पर हुआ है बारीकी से काम
इन तस्वीरों में संजय दत्त के घर को करीब से दिखाया गया है। इन तस्वीरों में संजय दत्त के बड़ी बड़ी तस्वीरें लगी हुई हैं। ये तस्वीर फिल्म ‘द राजा साब’ की लाइब्रेरी की हैं। तस्वीरों में आप बेशुमार किताबें देख सकते हैं। इस सेट को बड़े बड़े झूमरों के साथ सजाया गया है। फिल्म ‘द राजा साब’ की इस लाइब्रेरी में ही प्रभास, संजय दत्त के साथ पंगा लेते नजर आ रहे हैं।
इन तस्वीरों को देखकर कहना गलत नहीं होगा कि मेकर्स ने फिल्म ‘द राजा साब’ के सेट को बनाने में बहुत मेहनत की है। फिल्म ‘द राजा साब’ के सेट पर बहुत ही बारीकी से काम किया गया है। फिल्म ‘द राजा साब’ के सेट की दीवारों पर पेड़ की जड़ें देखने को मिल रही हैं। फिल्म ‘द राजा साब’ के सेट को एक पुरानी हवेली की तरह डिजाइन किया गया है।
क्या कह रहे हैं फैंस
फिल्म ‘द राजा साब’ के रिलीज के बाद से ही सोशल मीडिया पर इस फिल्म का बज्ज बना हुआ है। अब तक सोशल मीडिया पर फिल्म के कई सीन्स भी लीक हो चुके हैं। फैंस फिल्म ‘द राजा साब’ को देखकर काफी खुश नजर आ रहे हैं। लोग प्रभास की जमकर तारीफ कर रहे हैं। हाल ये है कि लोग तो फिल्म ‘द राजा साब’ को देखने के लिए अपने साथ मगरमच्छ भी लेकर जा रहे हैं क्योंकि फिल्म में प्रभास ने मगरमच्छ के साथ लड़ाई की है।
