Mahhi Vij On Alimony : हाल ही में टीवी की मशहूर जोड़ी माही विज और जय भानुशाली का तलाक हुआ है। सोशल मीडिया पर दोनों को लेकर ऐसी बातें भी सामने आ रही हैं जो कि हैरान करने वाली हैं। माही विज कुछ अफवाहों को लेकर काफी गुस्से में हैं और सामने आकर उसका जवाब दे रही हैं।
इसमें कोई शक नहीं है कि इन दोनों का तलाक काफी चौकाने वाला है और किसी ने सोचा नहीं होगा कि टीवी का ये मशहूर जोड़ी कभी इस तरह से अलग होगी। अब माही विज पर कई तरह के आरोप लग रहे हैं और कहा जा रहा है कि एलिमनी के तौर पर जय भानुशाली से माही विज ने 5 करोड़ रुपए वसूले हैं।
जैसे ही इसको लेकर खबरें सामने आईं माही विज बुरी तरह से भड़क गईं और जवाब दिया है। उन्होने सीधे तौर पर इस बात से इंकार कर दिया है कि उन्होने तलाक के बाद करोड़ रुपए वसूले हैं।
माही विज ने कहा, ”मैं इंस्टाग्राम पर देख रही हूं कि लोग कह रहे हैं कि मैने 5 करोड़ रुपए लिए हैं, वो पुराने वीडियो चल रहे हैं। अब हमने तो कुछ किया ही नहीं है लेकिन लोग गंदगी कर रहे हैं। इसकी कोई जरूरत नहीं है। हमारा तलाक हो चुका है लेकिन हम अच्छे दोस्त हैं। दोनों को ड्रामा नहीं पसंद है और अपने अपने रास्ते शांति से जाएंगे।”
माही विज के इस बयान के सामने आने के बाद सबकुछ क्लियर हो पाया है। लोगों कमेंट्स इस बयान के सामने आने के बाद लोगों के कमेंट्स आ रहे हैं और वो कई तरह की बातें कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ”सबसे पहले…अगर आपका तलाक हो जाता है, तो मतलब तलाक ही है…एक-दूसरे के अच्छे दोस्त बनकर रहने की कोई ज़रूरत नहीं है। तलाक मतलब तलाक…टाटा बाय बाय।” एक ने लिखा, ”सफाई देने की जरूरत नहीं है।” एक ने लिखा, ”दोस्त इतने अच्छे हो तो तलाक क्यों दिया।” इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं।
