O’Romeo OTT : विशाल भारद्वाज द्वारा निर्देशित फिल्म ‘ओ’रोमियो’ का टीज़र 10 जनवरी, 2026 को रिलीज़ हुआ था। इससे पहले, शाहिद कपूर का फर्स्ट लुक पोस्टर भी जारी किया गया था। इन सबके बीच खबरें आ रही हैं कि एक दिग्गज ओटीटी प्लेटफॉर्म ने ‘ओ’रोमियो’ के पोस्ट-थिएट्रिकल स्ट्रीमिंग राइट्स हासिल कर लिए हैं। जानते हैं थिएट्रिकल रन के बाद ओ’रोमियो’ कब और कहां होगी रिलीज?
‘ओ’रोमियो’ किस OTT प्लेटफॉर्म पर
विशाल भारद्वाज द्वारा निर्देशित और शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी स्टारर ये एक्शन-थ्रिलर फिल्म वैलेंटाइन डे वीकेंड पर 13 फरवरी, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली है। लगभग 45-60 दिनों के थिएटर रिलीज़ शेड्यूल के बाद, फिल्म डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी अवेलेबल होगी।
शाहिद कपूर द्वारा अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर जारी किए गए ऑफिशियल पोस्टर के मुताबिक ओटीटी पार्टनर के रूप में अमेज़न प्राइम वीडियो का नाम सामने आया है। गौरतलब है कि ‘ओ’रोमियो’ शाहिद कपूर और विशाल भारद्वाज का ‘कमीने’, ‘हैदर’ और ‘रंगून’ के बाद चौथा कोलैबोरेशन है।
‘ओ’रोमियो’ के बारे में
लेटेस्ट रिपोर्ट्स से कंफर्म हुआ है कि ‘ओ’रोमियो’ लंबे समय से अटकी ‘सपना दीदी’ की बायोपिक का नया रूप है, जिसे ओरिजनली दीपिका पादुकोण और दिवंगत इरफान खान के साथ बनाने की प्लानिंग थी। ‘ओ’रोमियो’ के 95 सेकंड के टीज़र क्लिप में शाहिद कपूर एक दमदार बॉडी पर बने टैटू के साथ नज़र आ रहे हैं, जो कथित तौर पर कहानी की साइकोलॉजिकल डेप्थ को दिखाते हैं।
फिल्म में नाना पाटेकर एक अंडरवर्ल्ड डॉन के रूप में, फरीदा जलाल एक नए और खतरनाक अवतार में दिख रहे हैं। फिल्म में विक्रांत मैसी, अविनाश तिवारी, तमन्ना भाटिया और दिशा पटानी भी हैं। बता दें कि ‘ओ’रोमियो’ का बॉक्स ऑफिस पर शनाया कपूर और आदर्श गौरव स्टारर सर्वाइवल थ्रिलर ‘तू या मै’ से होगा, जो 13 फरवरी को ही रिलीज़ हो रही है।
