Disha Patani New Boyfriend : बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस दिशा पाटनी एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। टाइगर श्रॉफ से कथित ब्रेकअप के बाद अब लगता है हसीना की जिंदगी में बहार लौट आई है और एक सिंगर के साथ दिशा का नाम जोड़ा जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि दिशा का नाम इस बार पंजाबी सिंगर तलविंदर के साथ जुड़ रहा है। उन्हें साथ में स्पॉट भी किया गया।
उदयपुर एयरपोर्ट पर साथ दिखे दिशा और तलविंदर
हाल ही में दिशा पाटनी उदयपुर में कृति सेनन की बहन नुपुर सेनन और सिंगर स्टेबिन बेन की शादी में शामिल हुई थीं। इसी दौरान उन्हें उदयपुर एयरपोर्ट पर मौनी रॉय और उनके पति सूरज नांबियार के साथ देखा गया। इस ग्रुप में तलविंदर की मौजूदगी ने सभी का ध्यान खींच लिया। तलविंदर आमतौर पर पब्लिक के सामने अपना चेहरा नहीं दिखाते और इस बार भी वह फेस मास्क में नजर आए। एयरपोर्ट पर दिशा और तलविंदर को एक साथ टर्मिनल में एंट्री करते देखा गया, जहां दिशा उन्हें बोर्डिंग पास से जुड़ी मदद करती दिखाई दीं।
CISF चेक के दौरान दिखा तलविंदर का चेहरा
सिक्योरटी जांच के समय तलविंदर ने कुछ सेकंड के लिए मास्क हटाया, जिसके बाद दोनों के रिश्ते को लेकर चर्चाएं और तेज हो गईं। मुंबई पहुंचने पर तलविंदर को दिशा से थोड़ा आगे चलते देखा गया, जिससे ऐसा लगा कि दोनों एक साथ कैमरे में आने से बच रहे हैं।
एयरपोर्ट से बाहर निकलते वक्त तलविंदर और मौनी रॉय के बीच गर्मजोशी भरा अंदाज भी देखने को मिला, जिसने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरीं।
पहले भी दिख चुके हैं साथ
इससे पहले गोवा में दिशा को एक मिस्ट्री मैन के साथ कार में देखा गया था, जहां वह शख्स उनके कंधे पर हाथ रखे नजर आया था। तब भी अटकलें लगाई गई थीं कि वह तलविंदर हो सकते हैं, लेकिन सिंगर के चेहरे छिपाने की वजह से पुष्टि नहीं हो पाई थी।
फ़िलहाल नहीं आई कोई पुष्टि
दिशा पाटनी और तलविंदर, दोनों में से किसी ने भी अब तक रिश्ते को लेकर कोई बयान नहीं दिया है। हालांकि, बार-बार साथ दिखने और करीबी पलों ने फैंस की उत्सुकता जरूर बढ़ा दी है।
