Kabir Bedi Breakdown : अभिनेता कबीर बेदी किसी पहचान के मोहताज नहीं है और हाल ही में उन्होने एक चैनल से बात करते हुए अपने दर्द का साझा किया था। उनके बेटे की मौत जिसे वो आत्महत्या बताते हैं उससे वो बुरी तरह से टूट गए थे।
गंभीर बीमारी से जूझ रहे उनके बेटे के लिए उनके पास इलाज करवाने के पैसे नहीं थे और एक मजबूर बाप की वो हालत काफी दुखी करने वाली थी। कबीर बेदी का कहना था कि वो जीवन का वो दौर था जब वो आर्थिक और भावनात्मक दोनों रूप से “बर्बाद” हो गए थे।
कबीर बेदी के बेटे का नाम सिद्धार्थ था जो कि सिजोफ्रेनिया नाम की गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। किसी को पता नहीं था कि इतनी कम उम्र में ही वो इस दुनिया को छोड़कर चले जाएंगे।
पैसों की कमी, कर ली आत्महत्या
ये वक्त साल 1990 का था और उस वक्त पैसे ही तंगी थी और इसी कारण बेटे ने आत्महत्या कर ली थी। अभिनेता का कहना है कि, “मैं तबाह हो गया था, न सिर्फ आर्थिक रूप से बल्कि इमोशनली भी, क्योंकि यह उस समय हुआ जब मेरे सारे निवेश मेरे खिलाफ हो गए थे। और जब मैंने कर्ज लिया, तो सब कुछ खत्म हो गया।
उसी समय मेरे बेटे की भी मौत हो गई, इसलिए 1999 के वक्त मुझे समझ नहीं आ रहा था कि मैं क्या कर रहा हूँ। मैं ऑडिशन देने जाता था और मुझे समझ नहीं आता था कि मैं क्या बोल रहा हूँ। मैंने काम खो दिया, अवसर खो दिए और स्थिति बस बदतर होती चली गई। मैंने सोचा, अब मुझे कुछ करना होगा, क्योंकि अगर यही चलता रहा तो मैं बर्बाद हो जाऊंगा, सड़कों पर आ जाऊंगा।”
कबीर बेदी आज भी उस वक्त को याद करके काफी भावुक हो जाते हैं। हिंदी फिल्मों के साथ साथ हॉलीवुड में काफी अच्छा काम कर चुके कबीर बेदी फिलहाल काफी कम ही प्रोजेक्ट्स में नजर आते हैं। बता दें कि इंडस्ट्री में कई ऐसे सितारे हुए हैं जिनको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ा है। कबीर बेदी उस दर्द के साथ आज भी रह रहे हैं।
