Tamannaah Bhatia Song Crossed 1 Billion Views: साउथ से लेकर बॉलीवुड तक अपनी जबरदस्त अदाकारी दिखाने वाली एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया कई मूवीज में आइटम सॉन्ग पर डांस करते नजर आ चुकी हैं। उनका सिजलिंग अंदाज फैंस को खूब पसंद आता है। इसकी नतीजा है कि तमन्ना भाटिया के एक सॉन्ग यूट्यूब पर 1 बिलियन यानी 1000 मिलियन व्यूज ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। ये गाना फिल्म ‘स्त्री 2’ का ‘आज की रात’ है। तमन्ना भाटिया ने सॉन्ग ‘आज की रात’ को मिले इतने प्यार के लिए फैंस शुक्रिया कहा है। आइए जानते हैं कि एक्ट्रेस ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में क्या लिखा है।
तमन्ना भाटिया ने फैंस को कहा शुक्रिया
फिल्म ‘स्त्री 2’ साल 2024 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को काफी ज्यादा पसंद किया गया था। फिल्म ‘स्त्री 2’ ने हिंदी बॉक्स ऑफिस पर 600 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया था। इस फिल्म की कहानी और स्टार्स की एक्टिंग के साथ ही गाने को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। फिल्म ‘स्त्री 2’ में तमन्ना भाटिया ने सॉन्ग ‘आज की रात’ पर आइटम डांस किया था।
ये गाने सोशल मीडिया पर छा गया और यूट्यूब पर काफी ज्यादा देखा गया और इसका नतीजा आज सामने है। सॉन्ग ‘आज की रात’ को यूट्यूब 1 बिलियन यानी 1000 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। इस खुशखबरी से झूम रहीं तमन्ना भाटिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है। एक्ट्रेस ने वीडियो के जरिए दिखाया है कि किस तरह से 1 व्यूज से 1 बिलियन व्यूज का सफर तय हुआ। इस पोस्ट में कैप्शन में उन्होंने फैंस के प्यार दिखाने के लिए थैंक यू बोला है। तमन्ना भाटिया के पोस्ट पर उनके तमाम चाहने वाले फैंस रिएक्शन दे रहे हैं।
फिल्म ‘स्त्री 2’ में नजर आए थे ये स्टार्स
इस तरह से तमन्ना भाटिया और फिल्म ‘स्त्री 2’ की टीम गाने आज की रात को मिले रिस्पॉन्स को सेलिब्रेट कर रही है। अमर कौशिक के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘स्त्री 2’ में राजकुमार राव, श्रद्धा कपूर, पंकज त्रिपाठी, अभिषेक बनर्जी, अपारशक्ति खुराना जैसे सितारे नजर आए थे। फिल्म ने ना सिर्फ इंडिया बल्कि वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रर्दशन किया था। बताते चलें कि फिल्म ‘स्त्री 2’ साल 2018 में बड़े पर्दे पर आई फिल्म ‘स्त्री’ का सीक्वल था। फिल्म ‘स्त्री’ के धमाकेदार प्रदर्शन के बाद ही फैंस इसके सीक्वल का इंतजार कर रहे थे।
