The Raja Saab collection : बॉक्स ऑफिस पर प्रभास का जादू इस बार फीका पड़ता नजर आ रहा है। फिल्म ‘द राजा साब’ ने शुरुआत तो धमाकेदार की थी, लेकिन 10वें दिन तक आते-आते फिल्म की सांसें फूलने लगी हैं। आमतौर पर किसी भी बड़ी फिल्म के लिए दूसरा वीकेंड और दूसरा रविवार कमाई का सबसे बड़ा मौका होता है, इस फिल्म के लिए अब तक का सबसे कमजोर दिन साबित हुआ है।
10वें दिन का कलेक्शन
आमतौर पर साउथ की बड़ी फिल्मों का क्रेज दूसरे हफ्ते के आखिर तक बना रहता है, लेकिन ‘द राजा साब’ के साथ ऐसा नहीं हुआ। फिल्म ने अपने 10वें दिन यानी दूसरे रविवार को सभी भाषाओं में मात्र 2.50 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है। यह आंकड़ा न केवल पहले रविवार से बहुत कम है, बल्कि यह फिल्म की रिलीज के बाद से अब तक का सबसे कम सिंगल-डे कलेक्शन है। प्रभास जैसे सुपरस्टार की फिल्म का दूसरे संडे को सिंगल डिजिट में सिमट जाना एक बड़ा ‘क्रैश’ माना जा रहा है।
अब तक का सफर
फिल्म ने पहले दिन 53.75 करोड़ की बंपर ओपनिंग की, लेकिन उसके बाद से ग्राफ लगातार नीचे गिरा है। फिल्म ने पहले हफ्ते में 130.25 करोड़ की कमाई की। वहीं 8वें दिन 3.5 करोड़ का कलेक्शन किया। 9वें दिन फिल्म ने 3 करोड़ कमाए। वहीं 10वें दिन यानी दूसरे रविवार को फिल्म ने 1.76 करोड़ की कमाई की। इस तरह से फिल्म ने अभी तक 138.25 करोड़ का कलेक्शन किया है।
क्यों फ्लॉप होने की कगार पर है फिल्म
रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ अपने 45वें दिन भी ₹3.75 करोड़ कमा रही है, जो कि ‘द राजा साब’ के 10वें दिन के कलेक्शन से भी ज्यादा है. उत्तर भारत के सिनेमाघरों में ‘धुरंधर’ की पकड़ ने प्रभास की फिल्म को काफी नुकसान पहुंचाया है। फिल्म को लेकर दर्शकों और क्रिटिक्स की राय कंफ्यूज करने वाली थी। कमजोर कहानी और नॉर्मल कॉमेडी के कारण फिल्म उतनी पसंद नहीं की गई।
