Neha Kakkar Divorce : बॉलीवुड की फेमस सिंगर नेहा कक्कड़ अपनी गायकी के साथ साथ विवादों की वजह से अक्सर चर्चा में रहती हैं। कुछ समय पहले उनके कॉन्सर्ट में कुछ ऐसे विवाद हुए थे जिसके बाद नेहा कक्कड़ की आंखों से आंसू बहने लगे थे। प्रोफेशनल लाइफ के अलावा नेहा कक्कड़ की पर्सनल लाइफ में भी उथल पुथल देखने को मिल रही है।
पहले उनकी बहन सोनू कक्कड़ ने नेहा और परिवार का साथ छोड़ा, वहीं अब हाल ही में नेहा कक्कड़ ने एक पोस्ट किया है जिसे देखने के बाद लोगों को लगने लगा कि नेहा अब रोहन प्रीत सिंह से तलाक लेने जा रही हैं। नेहा ने अपने पोस्ट में लिखा था कि वह अब रिश्तों और काम से दूरियां बनाने जा रही हैं। जिसके बाद से नेहा और रोहन के अलग होने की खबरें तेजी से फैलने लगीं।
मेरे पति और परिवार को दोष मत दो… वहीं अपनी तलाक की तेजी से फैलती खबरें सुनते ही नेहा कक्कड़ ने अपना पोस्ट डिलीट कर दिया और अब नेहा ने एक और पोस्ट किया है। जिसमें वह कुछ ऐसा कह रही हैं जिसे सुनकर फैन्स हैरान रह गए। बता दें कि नेहा कक्कड़ ने हाल ही में अपनी इंस्टा स्टोरी पर अपनी टूटती शादी की अफवाहों पर सफाई पेश की है। उन्होंने लिखा- दोस्तों प्लीज मेरे निर्दोष पति और मेरे प्यारे परिवारवालों को घसीटना बंद करो।
मैं कुछ लोगों की वजह से नाराज हूं… नेहा आगे कहती हैं कि ये लोग मेरे जीवन में बहुत महत्व रखते हैं। आज जो कुछ भी मैं हूं इन सभी के समर्थन से हूं। मैं तो कुछ अन्य लोगों और उनकी व्यवस्था से नाराज हूं।
मैं उम्मीद करती हूं कि आप मेरी दिक्कत समझेंगे। मेरे परिवार और मेरे पति को इन सबसे दूर रखेंगे। हां, मैं ये जरूर मानती हूं कि सोशल मीडिया पर पोस्ट करते समय मुझे इतना भावुक नहीं होना चाहिए। नेहा आगे कहती हैं कि बेचारी नेहा इस दुनिया के लिए भावुक हो जाती है। सॉरी और थैंक्यू दोस्तों। चिंता मत करो मैं जल्द ही धमाके के साथ वापस आऊंगी।
