Tere Ishk Mein OTT : रोमांटिक फिल्मों का जादू आज भी लोगों के सिर चढ़कर बोलता है। लोग लव स्टोरी देखना पसंद करते हैं। फैंस हर बार एक हटके लव स्टोरी चाहते हैं जैसी पहले कभी न देखी हो। बीते साल ऐसी ही एक लव स्टोरी आई थी। इस फिल्म का नाम तेरे इश्क में है। आनंद एल रॉय के डायरेक्शन में बनीं तेरे इश्क में धनुष और कृति सेनन लीड रोल में नजर आई थी। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने अच्छी कमाई की थी। अब ये फिल्म ओटीटी पर रिलीज हो गई है।
तेरे इश्क में सिनेमाघरों पर 28 नवंबर को रिलीज हुई थी। इस फिल्म को लोगों का बहुत प्यार मिला और इसने बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की थी। फैंस इस फिल्म के ओटीटी पर रिलीज होने का इंतजार कर रहे थे और अब ये इंतजार खत्म हो गया है। फिल्म ओटीटी पर दस्तक दे चुकी है।
कब और कहां हुई रिलीज
धनुष और कृति सेनन की तेरे इश्क में ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर आज यानी 23 जनवरी को रिलीज हो गई है। सिनेमाघरों के दो महीने बाद इसने ओटीटी पर दस्तक दी है। नेटफ्लिक्स ने सोशल मीडिया पर पोस्टर शेयर करते हुए लिखा- इश्क एक एहसास है। शंकर और मुक्ति की मोहब्बत एक आग है। तेरे इश्क में अब देखें नेटफ्लिक्स पर। इस पोस्ट को देखने के बाद फैंस ढेर सारे कमेंट कर रहे हैं।
फैंस हुए खुश
तेरे इश्क में के नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने के बाद फैंस बहुत खुश हो गए हैं। एक फैन ने लिखा-ये फिल्म एक बार फिर दिलों पर राज करने वाली है। दूसरे ने लिखा- वो फाइटर प्लेन का क्या सीन है।
तेरे इश्क में के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो इसने जबरदस्त कमाई की थी। फिल्म ने वर्ल्डवाइड 162 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया था। इसने अपना बजट पूरा कर लिया था। इस तरह की लव स्टोरी देखने का फैंस को हमेशा इंतजार रहता है।
