Border 2 Craze : फिल्म ‘बॉर्डर 2’ का बुखार लोगों पर चढ़ चुका है। सोशल मीडिया पर लोग इस समय लगातार फिल्म ‘बॉर्डर 2’ के बारे में बात कर रहे हैं। सिनेमाघरों के बाहर फैंस लाइनें लगा रहे हैं।
अब तो फैंस को समझ आ गया है कि धुरंधर को देखने के बाद उनको क्या करना है। यही वजह है जो हर घंटे एक बड़ी तादात में फैंस बॉर्डर 2 के टिकट बुक कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो हर एक घंटे में फिल्म ‘बॉर्डर 2’ के करीब 10, हजार टिकट बुक किए जा रहे हैं। ये आंकड़ा अपने आप में बहुत बड़ा है। इससे पता चलता है कि सनी देओल का जादू अब भी फैंस के सिर पर चढ़कर बोलता है।
क्या है इतने टिकट बिकने का राज?
फिल्म बॉर्डर 2 ने ओपनिंग डे पर ही करीब 30 करोड़ रुपए छाप डाले हैं। वहीं आने वाले वीकेंड में फिल्म बॉर्डर 2 को लगातार तीन दिन की छुट्टी मिलने वाली है। सोमवार को 26 जनवरी होने की वजह से फिल्म बॉर्डर 2 के टिकट और तेजी से बिक रहे हैं। अब लोग फिल्म बॉर्डर 2 देखते हुए ही 26 जनवरी का जश्न मना सकते हैं।
लंबे वीकेंड की वजह से ही फिल्म बॉर्डर 2 की टिकट्स खूब बिक रही हैं। ऐसे में फिल्म बॉर्डर 2 की कमाई में तेजी आने के भी आसार हैं। अब ये बात तो सनी देओल को पहले से ही पता थी। तभी तो उन्होंने फिल्म बॉर्डर 2 को रिलीज करने के लिए 26 जनवरी का समय चुना है।
कैसी है बॉर्डर 2
फिल्म ‘बॉर्डर 2’ के रिलीज होने के बाद से ही फैंस के बीच हंगामा मचा हुआ है। फिल्म की कास्ट ने हर सीन में जबरदस्त काम किया है। लोग फिल्म ‘बॉर्डर 2’ की जमकर तारीफ कर रहे हैं। हालांकि कुछ लोगों का कहना है कि पहला पार्ट फिल्म ‘बॉर्डर 2’ से बेहतर है। आम जनता का कहना है कि फिल्म ‘बॉर्डर 2’ को और भी ज्यादा इमोशनल दिखाया जा सकता था।
इसके अलावा इसके ग्राफिक्स भी कई बार लोगों को खटकते नजर आए। कुल मिलाकर देखा जाए तो सनी के फैंस ने इन छोटी छोटी कमियों को नजरअंदाज कर दिया है।
