Nakuul Mehta News : टीवी एक्टर्स ने अपनी मेहनत के दम पर बॉलीवुड में अलग जगह बनाई है। उन्होंने टीवी पर नाम कमाने के बाद बॉलीवुड में कदम रखा है। मगर कई बार उन्हें रिजेक्शन का सामना करना पड़ा है। एक ऐसे ही एक्टर हैं जो टीवी के साथ कई बॉलीवुड फिल्मों में नजर आ चुके हैं मगर उन्हें कई बार ज्यादा गुड लुकिंग होने की वजह से रिजेक्शन का सामना करना पड़ा था।
इस बारे में उन्होंने खुद खुलासा किया है। हम जिस एक्टर की बात कर रहे हैं वो कोई और नहीं बल्कि नकुल मेहता हैं। जिन्होंने इश्कबाज और प्यार का दर्द है मीठा मीठा प्यारा प्यारा जैसे हिट शोज दिए हैं।
नकुल ने हाल ही में एक इंटरव्यू में रिजेक्ट होने के पीछे की एक बहुत ही अजीब वजह बताई है। उन्होंने कहा कि डायरेक्टर ने उन्हें इस वजह से रिजेक्ट कर दिया था कि वो गुड लुकिंग हैं।
गुड लुक्स की वजह से हुए रिजेक्ट
नकुल ने खुलासा किया कि वो एक बड़ी हिंदी फिल्म का हिस्सा बनने वाले थे मगर वैसा हो नहीं पाया। वजह बताते हुए उन्होंने कहा-सबसे अजीब बात हुई वो एक बहुत पॉपुलर प्रोड्यूसर और डायरेक्टर थे। मुझे उनके साथ एक बहुत खूबसूरत फिल्म का सीक्वल करना था। सब कुछ तय हो गया था। हमने फोटोज क्लिक करवाई और डेट्स फाइनल कर लीं। मैं एक एक्टिंग वर्कशॉप में था जब उन्होंने मुझे फोन किया और कहा- ‘मैं इसके बारे में सोच रहा था। मुझे लगता है कि तुम इस रोल के लिए बहुत ज़्यादा गुड-लुकिंग हो।’
नकुल ने आगे कहा- ‘मैंने कहा ठीक है। मुझे राजस्थान के एक राजकुमार का रोल करना था। लेकिन मैं सोचता रहा कि मेरे लुक का उस किरदार से क्या लेना-देना है जो मुझे निभाना था? फिर मुझे एहसास हुआ कि उसके पास देने के लिए कोई बेहतर बहाना नहीं था। मुझे समझ नहीं आया कि इसका क्या मतलब निकालूं। मैं सोच रहा था, ये क्या कह रहा है? नकुल ने बताया कि वह फिल्म कभी बनी ही नहीं और डायरेक्टर हाल ही में जेल गया है।’
