The Raja Saab OTT : प्रभास की हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘द राजा साब’ 9 जनवरी को थिएटर में रिलीज़ हुई थी। इस फिल्म से उम्मीदें काफी थीं लेकिन ये बॉक्स ऑफिस पर डिजास्टर साबित हुई। हालांकि फैंस इस फिल्म के ओटीटी पर रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं तो बता दें कि ये फिल्म अब डिजिटल प्लेटफॉर्म पर डेब्यू करने के लिए तैयार है। चलिए यहां जानते हैं ‘ द राजा साब’ को ओटीटी पर कब और कहां देख सकते हैं?
कब और कहां होगी रिलीज?
बता दें कि ‘ द राजा साब’ ने स्ट्रीमिंग दिग्गज जियो हॉटस्टार के साथ एक बड़ी ओटीटी डील की है, जिससे यह सभी मुख्य भाषाओं में फिल्म का एक्सक्लूसिव स्ट्रीमिंग पार्टनर बन गया है। वहीं 123 तेलुगु की रिपोर्ट के मुताबिक प्रभास स्टारर ये फिल्म 6 फरवरी, 2026 को जियो हॉट स्टार पर डिजिटल डेब्यू करने के लिए तैयार है, हिंदी को छोड़कर, फिल्म तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में स्ट्रीम की जाएगी, हालांकि इसे लेकर कुछ भी अभी ऑफिशियली अनाउंस नहीं किया गया है।
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
प्रभास की द राजा साब बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रही है। 400 करोड़ की लागत से बनी बताई जा रही ये फिल्म रिलीज के 21दिन बाद भी भारत में अपनी आधी कमाई भी वसूल नहीं कर पाती है। बता दें कि इस फिल्म ने सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक अपनी रिलीज के तीसरे गुरुवार को यानी 21वें दिन महज 35 लाख रुपये कमाए.जिसके बाद इसका भारत में कुल नेट कलेक्शन 144.93 करोड़ रुपये हो पाया है।
स्टार कास्ट और कहानी
मारुति द्वारा निर्देशित इस फ़िल्म में संजय दत्त, बोमन ईरानी, मालविका मोहनन, निधि अग्रवाल, रिद्धि कुमार और ज़रीना वहाब भी अहम भूमिकाओं में हैं। इसका म्यूजिक थमन एस ने दिया है, सिनेमैटोग्राफी कार्तिक पलानी ने और एडिटिंग कोटागिरी वेंकटेश्वर राव ने की है जबकि प्रोडक्शन डिज़ाइन राजीव ने संभाला है। पीपल मीडिया फ़ैक्ट्री और IVY एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित, यह फ़िल्म एक ऐसे आदमी की कहानी है जो अपने लापता दादाजी को ढूंढ रहा है, और इस सफ़र में धीरे-धीरे परिवार के छिपे हुए राज़ उसके सामने आते हैं।
