Re-Releasing Films in Theatre : फरवरी का महीना प्रेमियों के लिए काफी खास होता है। दरअसल, इस महीने वैलेंटाइन डे होता है और प्रेमी जोड़े अपने प्यार का इजहार करते हैं। अब इस महीने में फिल्ममेकर्स ने आशिकों को तोहफा देने का प्लान किया है। दरअसल, बॉलीवुड की कई लव-स्टोरी बेस्ड मूवीज सिनेमाघरों में दोबारा से रिलीज होने वाली हैं।
बताते चलें कि ये मूवीज जब पहली बार बड़े पर्दे पर आई थीं तो इन्हें काफी पसंद किया गया था। आइए जानते हैं कि फरवरी में कौन सी बॉलीवुड मूवीज सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली हैं और इसके साथ आपको बताएंगे कि ये किस डेट में इन फिल्मों के थिएटर मे देख पाएंगे।
‘देवदास’
शाहरुख खान की फिल्म ‘देवदास’ साल 2002 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। डायरेक्टर संजय लीला भंसाली की इस फिल्म में माधुरी दीक्षित, ऐश्वर्या राय, जैकी श्रॉफ जैसे स्टार्स नजर आए थे। इस फिल्म की लव स्टोरी लोगों को काफी पसंद आई थी। अब फिल्म ‘देवदास’ फिर से बड़े पर्दे आएगी और पीवीआर ऑइनॉक्स में 6 फरवरी को रिलीज होगी।
‘तेरे नाम’
सलमान खान की फिल्म ‘तेरे नाम’ साल 2003 में आई थी। फिल्म में सलमान खान के साथ भूमिका चावला नजर आई थीं। सतीश कौशिक के डायरेक्शन में बनी इस रोमांटिक फिल्म में सलमान खान ने राधे का रोल किया था। ये किरदार जिस लड़की से मोहब्बत करता है, उसका निधन हो जाता है। इसके बाद वह पागल हो जाता है। इस फिल्म को काफी पसंद किया गया था। 27 फरवरी को ये फिल्म पीवीआर ऑइनॉक्स में फिर रिलीज होने वाली है।
ये फिल्में भी दोबारा होंगी रिलीज
शाहरुख खान की फिल्म ‘देवदास’ और सलमान खान की फिल्म ‘तेरे नाम’ के अलावा अजय देवगन की फिल्म ‘युवा’ भी दोबारा से पीवीआर ऑइनॉक्स में 20 फरवरी को रिलीज होने वाली है।
मणिरत्नम के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म साल 2004 में रिलीज हुई थी। बताते चलें कि साल 2002 में रिलीज हुई फिल्म ‘ये दिल आशिकाना’ को भी फिर से रिलीज किया जा रहा है। इस फिल्म को लोग 13 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज किया जा रहा है।
