Mardaani 3 OTT : रानी मुखर्जी की सुपरकॉप फिल्म ‘मर्दानी 3’, 30 जनवरी 2026 को शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई है। इस फिल्म को क्रिटिक्स और ऑडियंस से पॉजिटिव रिव्यू मिला है। इसी के साथ सोशल मीडिया पर भी फिल्म की कहानी और रानी की दमदार परफॉर्मेंस की काफी तारीफ हो रही है। इन सबके बीच फैंस ‘मर्दानी 3’ की ओटीटी रिलीज की डिटेल्स भी जानने के लिए एक्साइटेड हैं। चलिए यहां जानते हैं थिएट्रिकल रन के बाद ये फिल्म ओटीटी पर कब और कहां आएगी?
ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज
रानी मुखर्जी की ‘मर्दानी’ फ्रेंचाइज की तीसरी इंस्टॉलमेंट को भी काफी पसंद किया जा रहा है। वहीं थिएटर में अपना सफर पूरा करने के बाद ये फिल्म ओटीटी के दिग्गज प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। हालांकि, अभी तक इसकी ओटीटी रिलीज़ की सही तारीख पता नहीं चली है। YRF की इस फिल्म में रानी मुखर्जी ने शिवानी शिवाजी रॉय के रोल में कमबैक किया है। फिल्म में नेशनल अवॉर्ड जीतने वाली एक्ट्रेस जानकी बोडीवाला और मल्लिका प्रसाद ने भी अहम भूमिका निभाई है।
‘मर्दानी 3’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
‘मर्दानी 3’ सिनेमाघरों में ऐसे समय में रिलीज हुई है जब बॉक्स ऑफिस पर सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ का डंका पहले से बज रहा है। हालांकि रानी मुखर्जी की फिल्म ने भी सनी देओल की वॉर ड्रामा के आगे खूब दम दिखाया है और सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘मर्दानी 3’ ने रिलीज के पहले दिन 3.80 करोड़ से ओपनिंग की है। वहीं वीकेंड पर फिल्म की कमाई में तेजी आने की उम्मीद है।
मर्दानी और मर्दानी 2 को आप ओटीटी पर कहां देख सकते हैं?
रानी मुखर्जी की मर्दानी फ्रेंचाइजी की पिछली दो फिल्में मर्दानी और मर्दानी 2 को आप नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम कर सकते हैं। दोनों ही फिल्में अलग-अलग दमदार मुद्दों पर बेस्ड हैं। रानी ने इन फिल्मों में भी अपनी कमाल की परफॉर्मेंस से दर्शकों का दिल छू लिया था।
