Border 2 Breaking Records: सनी देओल, वरुण धवन स्टारर ‘बॉर्डर 2’ ने पहले हफ्ते में उतार-चढ़ाव देखा गया लेकिन ये इसने 200 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली थी। वहीं दूसरे वीकेंड पर भी इसने गदर मचा दिया है और शानदार कलेक्शन किया है। पहले हफ्ते में उतार-चढ़ाव देखा गया लेकिन ये इसने 200 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली थी। वहीं दूसरे वीकेंड पर भी इसने गदर मचा दिया है और शानदार कलेक्शन किया है। चलिए यहां जानते हैं ‘बॉर्डर 2’ ने रिलीज के 10वें दिन यानी दूसरे रविवार को कितनी कमाई की है?
‘बॉर्डर 2’ का 10वें दिन का कलेक्शन
अनुराग सिंह के डायरेक्शन में बनी वॉर ड्रामा ‘बॉर्डर 2’ की कमाई में पहले हफ्ते में उतार चढ़ाव देखा गया था लेकिन उम्मीद के मुताबिक इस फिल्म ने दूसरे वीकेंड पर जबरदस्त तेजी दिखाई और शानदार कलेक्शन कर लिया है। फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो 30 करोड़ से ओपनिंग करने वाली इस फिल्म ने पहले हफ्ते में 224.25 करोड़ की कमाई की थी और इसने पहले हफ्ते में 224.25 करोड़ कमाए। वहीं 8वें दिन इस फिल्म ने 10.75 करोड़ कमाए। इसके बाद ‘बॉर्डर 2’ ने रिलीज के 9वें दिन 65.12 फीसदी की तेजी दिखाई और 17.75 करोड़ का कलेक्शन कर लिया।
वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘बॉर्डर 2’ ने रिलीज के 10वें दिन यानी दूसरे रविवार को 22.50 करोड़ का कलेक्शन किया। इसी के साथ ‘बॉर्डर 2’ ने 10 दिनों में 275.25 करोड़ रुपये हो गया है।
