Elvish Yadav Engagement : सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां मिनटों में कुछ भी वायरल हो जाता है लेकिन कई बार कौन सी खबर कब और कैसे फैल जाए इसका अंदाजा लगाना मुश्किल है। ऐसा ही कुछ अब Bigg Boss OTT फेम एल्विश यादव और एक्ट्रेस जिया शंकर के साथ भी देखने को मिल रहा है।
एल्विश ने हाल ही अपनी इंस्टा स्टोरी में एक ऐसी फोटो शेयर की जिसने न सिर्फ सबको हैरान कर कर दिया बल्कि, अब उस पोस्ट को लेकर उनकी सगाई की अफवाहें भी उड़नी शुरू हो गई हैं।
लड़की का हाथ थामे दिखे एल्विश यादव
यूट्यूबर और रियलिटी शो स्टार एल्विश यादव ने गुरुवार को अपनी इंस्टा स्टोरी में एक फोटो शेयर की थी, जिसमें वे एक लड़की का हाथ थामे नजर आ रहे हैं और लड़की की उंगली में हीरे की अंगूठी चमक रही है। वहीं इस फोटो के साथ एक रोमांटिक कैप्शन के साथ एक्ट्रेस जिया शंकर को टैग किया। बस फिर क्या था, जैसे ही एल्विश की इस पोस्ट पर फैंस की नजर पड़ी उनके बीच खलबली मच गई कि क्या एल्विश यादव और जिया शंकर की सगाई हो गई?
एल्विश यादव को मिला प्यार का एक और मौका?
एल्विश यादव ने अपनी इस फोटो के साथ कैप्शन में लिखा, ‘प्यार को एक और मौका दिया और मुझे अपना प्यार मिल गया।’ इस पोस्ट और टैगिंग के बाद हैरानी की बात तो तब हुई जब जिया शंकर ने भी एल्विश की इस स्टोरी को अपने इंस्टाग्राम पर री-शेयर किया। जिया ने री-शेयर करते हुए कुछ लिखा तो नहीं, लेकिन एक हार्ट इमोजी जरूर पोस्ट एड की।
ऐसे में एल्विश और जिया की इस पोस्ट को देखकर नेटजन्स के बीच बहस छिड़ गई, जहां कुछ लो दोनों को सगाई की बधाई दे रहे हैं, तो वहीं कुछ को लग रहा है कि ये उनके किसी नए गाने या प्रोजेक्ट का प्रमोशन हो सकता है।
यूजर ने यूं ली चुटकी
एक यूजर ने लिखा, ‘बधाई हो एल्विश भाई और जिया शंकर’ एक अन्य यूजर ने चुटकी लेते हुए एक्स पर लिखा, ‘पहले ट्रॉफी ले गया, अब लड़की भी ले गया। (अभिषेक और जिया) फैंस तो अब कोमा में चले जाएंगे।’ वहीं एक और कमेंट देखने को मिला जिसमें लिखा था, ‘इंटरनेट पर आग लग गई है! क्या सच में एल्विश और जिया एक हो गए हैं? फैंस से अब और इंतजार नहीं हो रहा है।’ सोशल मीडिया पर दोनों की सगाई की चर्चाएं जोरों पर हैं, लेकिन एल्विश और जिया दोनों की ही तरफ से अभी तक कोई ऑफिशियल बयान सामने नहीं आया है।
पुराना है जिया और एल्विश का कनेक्शन
आपको बता दें कि, जिया शंकर और एल्विश यादव का कनेक्शन पुराना है। दोनों ‘बिग बॉस ओटीटी सीजन 2’ में साथ में नजर आए थे, वहीं इस सीजन का हिस्सा यूट्यूबर अभिषेक मल्हान भी थे लेकिन, विनर की ट्रॉफी एल्विश के हाथ लगी थी। हालांकि, अभिषेक इस सीजन के सबसे पॉपुलर कंटेस्टेंट्स में से एक थे और वो शो के फाइनल तक पहुंचक रनर-अप रहे थे। जिया शंकर का नाम कई बार अभिषेक के साथ भी जोड़ा जा चुका है लेकिन दोनों ने कभी अपने रिश्ते पर मुहर नहीं लगाई।
