Rakhi Sawant Wedding : राखी सावंत का एक वीडियो सामने आया है और इसकी चर्चा हो रही है। दरअसल, वह दुल्हन के लुक में नजर आ रही हैं तो लोग उनकी शादी की बातें कर रहे हैं।
एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की पॉपुलर सेलिब्रिटीज में से एक राखी सावंत अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। उनके बयान और उनके स्टाइल के आगे अच्छे-अच्छे फेल हो जाते हैं। अब राखी सावंत का नया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसके बाद उनके तमाम चाहने वाले फैंस की इस वीडियो पर निगाहें टिक गई हैं।
दरअसल, राखी सावंत हाल ही में दुल्हन के गेटअप में हाथ में वरमाला लिए नजर आईं। इसके बाद लोगों के मन में सवाल तैरने लगे कि क्या वह फिर से शादी करने जा रही हैं। राखी सावंत के नए वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स जमकर कमेंट कर रहे हैं। आइए देखते हैं कि उनके वीडियो में क्या है।
राखी सावंत ने यूनिक स्टाइल ने खींचा ध्यान
राखी सावंत का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि वह दुल्हन की तरह सजी नजर आ रही हैं और उनके हाथ में वरमाला दिखाई दे रहा है।
राखी सावंत ने गोल्डन कलर की साड़ी पहनी थी। उनका हेयरस्टाइल काफी यूनिक था क्योंकि रेड रोज से उन्हें सजाया गया था। कुल मिलाकर उनका ड्रेसिंग सेंस से लेकर उनका मेकअप और स्टाइल सबकुछ फैंस को पसंद आ रहा है। इसके साथ ही लोगों के मन में सवाल आ रहा है कि क्या हो शादी करने वाली हैं। हालांकि, ऐसा नहीं है।
राखी सावंत दो बार कर चुकी हैं शादी
राखी सावंत के वीडियो पर लोगों ने कमेंट किए हैं। एक यूजर ने लिखा है, ‘मोहतरमा साल में कितनी बार दुल्हन बनती हैं आप?’ एक यूजर ने लिखा है, ‘एआई वाली दुल्हन।’ एक यूजर ने लिखा है, ‘किसकी मौत आई है।’ एक यूजर ने लिखा है, ‘डरावनी दुल्हन बनी है.’ बताते चलें कि राखी सावंत ने दो बार शादी की है। उन्होंने साल 2019 में रितेश सिंह के साथ शादी और दोनों साल 2022 में अलग हो गए थे।
राखी सावंत और रितेश ‘बिग बॉस 15’ में भी आए थे। राखी सावंत ने साल 2022 में आदिल खान दुर्रानी के साथ शादी की थी और दोनों का रिश्ता साल 2023 में टूट गया। राखी सावंत ने आदिल खान दुर्रानी पर कई गंभीर आरोप लगाए थे और उन्हें जेल भी जाना पड़ा था।
