Dhurandhar 2 Update : आदित्य धर की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर’ का सीक्वल उसके पहले पार्ट से भी ज्यादा जबरदस्त होने वाला है। हाल ही में ‘धुरंधर 2’ का पहला टीजर जारी किया गया था, जो सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है। इसी बीच फिल्म से जुड़ी नई खबर सामने आई है।
बॉलीवुड को एक से बढ़कर एक आर्मी और एक्शन बेस्ड फिल्में देने वाले डायरेक्टर आदित्य धर के डायरेक्शन में बनीं रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, संजय दत्त और अर्जुन रामपाल स्टारर फिल्म ‘धुरंधर’ साल 2025 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर बनकर सामने आई। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाते हुए 1000 करोड़ रुपए से ज्यादा का कलेक्शन किया है और अभी भी इसका जादू लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है।
हालांकि, अब फैंस को इसके दूसरे पार्ट यानी ‘धुरंधर 2’ का इंतजार है जिसका हाल ही में पहला पोस्टर और टीजर जारी किया गया था।
