Ramayana Movie Vikrant Massey : रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ साल 2026 की मच-अवेटेड मूवीज में से एक है , जो कि दिवाली पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ये फिल्म दो पार्ट में रिलीज होगी और दूसरा पार्ट दिवाली, 2027 पर बड़े पर्दे आएगी। इस फिल्म को लेकर आए दिन अपडेट आते रहते हैं। बीते दिनों खबरें आई थीं कि फिल्म ‘रामायण’ में विक्रांत मैसी की जगह राघव जुयाल को लिया गया है। बताया गया था कि अब फिल्म में राघव जुयाल मेघनाद का रोल करेंगे। इस पर विक्रांत मैसी ने फिल्म ‘रामायण’ से बाहर होने की खबरों पर चुप्पी तोड़ी है। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा है।
विक्रांत मैसी ने शेयर किया ये पोस्ट
विक्रांत मैसी ने फिल्म ‘रामायण’ से रिप्लेस किए जाने को लेकर एक पोस्ट किया है। विक्रांत मैसी ने अपने इंस्टाग्राम की स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया था। इसमें उन्होंने लिखा था, ‘मैं साफ कर देना चाहा हूं कि मैं ना कभी इस फिल्म का हिस्सा था, ना हूं और ना कभी रहूंगा। सम्मानित मीडिया हाउस की ऐसी गैर-जिम्मेदाराना रिपोर्ट हैरान करने वाली है। फिर रामायण की पूरी टीम को शुभकानाएं। मैं जरूर टिकट खरीदकर इसे सिनेमाघर में देखूंगा।’ हालांकि, विक्रांत मैसी ने इस पोस्ट को डिलीट कर दिया है।
गौरतलब है कि मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि फिल्म ‘रामायण’ में विक्रांत मैसी को मेघनाद के रोल के लिए कास्ट किया गया था लेकिन उन्होंने कुछ कारणों से फिल्म से बाहर हो गए। इसके बाद फिल्म ‘रामायण’ के मेकर्स ने राघव जुयाल को अप्रोच किया और उन्हें कास्ट कर लिया।
‘रामायण’ में नजर आएंगे ये स्टार्स
नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनने वाली फिल्म ‘रामायण’ में रणबीर कपूर भगवान राम का, साई पल्लवी माता सीता के रोल में नजर आएंगी। इन दोनों स्टार्स के अलावा यश, सनी देओल, रकुल प्रीत सिंह, लारा दत्ता, विवेक ओबेरॉय, काजल अग्रवाल जैसे स्टार्स नजर आने वाले है। फिल्म ‘रामायण’ को प्रोड्यूस करने की जिम्मेदारी नमित मल्होत्रा और यश के प्रोडक्शन हाउस के पास है। फिल्म से जुड़े फोटोज एक बार वायरल हुई थीं और इसके बाद तो लोग ज्यादा ही उत्साहित हो गए थे। अब तो फैंस को फिल्म के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं।
