Pati Patni Aur Woh Do Release Postponed : सारा अली खान और आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ का इंतज़ार कर रहे फैंस को झटका लगा है। अब ये फिल्म होली पर रिलीज नहीं होगी। मेकर्स ने इसे आगे बढ़ाने का फैसला किया है ताकि फिल्म का फाइनल प्रोडक्ट लोगों के लिए और भी बेहतर और एंटरटेनिंग हो।
ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने 8 फरवरी को सोशल मीडिया के जरिए इसकी पुष्टि की और बताया कि फिल्म की नई रिलीज डेट तय की जा चुकी है। अब इसकी नई रिलीज डेट सामने आ गई है।
स्टार कास्ट
फिल्म में आयुष्मान खुराना, सारा अली खान, वामिका गब्बी और रकुल प्रीत सिंह नजर आएंगे। तरण आदर्श ने अपने X अकाउंट पर पोस्ट शेयर किया और लिखा कि ‘पति पत्नी और वो दो’ को नई रिलीज डेट मिल गई। प्रजापति पांडे की दुनिया में आपका स्वागत है। डायरेक्टेड बाय मुदस्सर अजीज, अब ये फिल्म 15 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ‘
पोस्ट-प्रोडक्शन की वजह से बदलाव
फिल्म 4 मार्च की जगह अब 15 मई 2026 को रिलीज होगी क्योंकि अभी इसका पोस्ट-प्रोडक्शन पूरा नहीं हो पाया है। साथ ही एक गाना शूट करना बाकी है। मेकर्स चाहते हैं कि हर चीज पर ध्यान दिया जाए और फिल्म लोगों के लिए पूरी तरह तैयार और मनोरंजक हो।
पहला पोस्टर और प्रोडक्शन टीम
पिछले अक्टूबर में फिल्म का पहला पोस्टर रिलीज किया गया था जिसमें आयुष्मान खुराना को प्रजापति पांडे के रूप में दिखाया गया था। फिल्म को भूषण कुमार और रेनू रवि चोपड़ा प्रोड्यूस कर रहे हैं जबकि जूनो चोपड़ा क्रिएटिव प्रोड्यूसर हैं।
