Assi Release Date : फिल्म इंडस्ट्री की कुछ जोड़ियां सिर्फ हिट फिल्में नहीं देतीं बल्कि बहस छेड़ देती हैं। ऐसा ही कुछ प्रोड्यूसर, राइटर और डायरेक्टर अनुभव सिन्हा और तापसी पन्नू की जोड़ी के साथ भी देखने को मिलता है। जब भी ये साथ आते हैं, तो पर्दे पर हंगामा मच जाता है।
ऐसा ही कुछ एक बार फिर से देखने को मिलने वाला है। ‘मुल्क’ और ‘थप्पड़’ जैसी फिल्में देने के बाद ये जोड़ी एक बार फिर से ‘अस्सी’ के साथ बवाल मचाने के लिए तैयार है।
अनुभव-तापसी का तीसरा कोलेबोरेशन
अनुभव सिन्हा और तापसी पन्नू जोड़ी को ऐसी फिल्मों के लिए जाना जाता है जो लीक से हटकर होती हैं और दर्शकों को सोचने पर मजबूर कर देती है। दोनों एक बार फिर फिल्म ‘अस्सी’ के जरिए साथ आ रहे हैं। इससे पहले दोनों ने ‘मुल्क’ और ‘थप्पड़’ जैसी दमदार फिल्में दी है, जिन्होंने समाज को आइना दिखाया था।
अस्सी का प्लाट
‘अस्सी’ एक इंवेस्टिगेटिव कोर्टरूम ड्रामा फिल्म है। फिल्म के ट्रेलर में अपराध, सत्ता और सिस्टम की कमियों के बीच की उस गहरी खाई को दिखाया गया, जहां सच अक्सर दब जाता है। इस फिल्म में तापसी पन्नू एक वकील के किरदार में नजर आ रही हैं, जो सिर्फ कोर्ट में केस नहीं लड़ रही हैं, बल्कि नैतिकता और सिस्टम के खिलाफ जंग छेड़ती नजर आ रही हैं। ट्रेलर को देखकर साफ है कि, फिल्म काफी इंटेंस होने वाली है और इसकी कहानी में कई गहरे राज छिपे हैं।
ख़ास है अनुभव-तापसी की जोड़ी
ये पहला मौका नहीं है जब अनुभव सिन्हा ऐसी फिल्म लेकर आ रहे हैं। वो इसके पहले भी ऐसी फिल्में ला चुके हैं और हमेशा की तरह इस फिल्म को भी उन्होंने अपने खास स्टाइल में तीखी, थोड़ी असहज करने वाली और समाज के प्रति जागरुकता फैलाने वाली बनाया है और ऐसी फिल्मों के लिए उनके जहन में पहला नाम तापसी पन्नू का ही आता है और तापसी भी उन्हें निराश नहीं करती और अपने दमदार एक्टिंग से कहानी को रियल रूप देने में कोई कसर नहीं छोड़ती हैं।
यही वजह है कि, दोनों जोड़ी जब साथ मिलती है, तो खतरनाक बन जाती है। कोर्टरूम ड्रामा फिल्म ‘अस्सी’ में तापसी एक वकील के किरदार में हैं , जिस की कहानी में एक इंवेस्टिगेशन की चलती रहती है, जिसमें परत दर परत ऐसे राज खुलेंगे जो आपको सीट से उठने ही नहीं देंगे।
स्टारकास्ट
इसमें तापसी पन्नू के अलावा कनी कुसरुति, रेवती, मनोज पाहवा, कुमुद मिश्रा और मोहम्मद जीशान अय्यूब जैसे कलाकार लीड रोल में नजर आएंगे।
कब रिलीज होगी फिल्म
आपको बता दें कि अनुभव सिन्हा के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘अस्सी’ को गुलशन कुमार और टी-सीरीज पेश करते हैं, जो बनारस मीडिया वर्क्स प्रोडक्शन के तहत बनी है। ये फिल्म 20 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
