Dhurandhar in Pakistan : दिसंबर में रिलीज हुई ‘धुरंधर’ को दर्शकों ने इतना पसंद किया है कि बैन होने के बाद भी पाकिस्तान में इस फिल्म को लोग खूब देख रहे हैं। रिलीज से पहले फिल्म को पाकिस्तान और गल्फ कंट्रीज में बैन कर दिया गया था लेकिन, अब पाकिस्तान के बाज़ारों में इस फिल्म की पायरेटेड कॉपी मौजूद है।
इतना ही नहीं ये इतने सस्ते दामों पर मिल रही हैं, जिसे सुनकर आप हैरान हो जाएंगे। बता दें की कुछ वक्त पहले ही धुरंधर को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया था। नेटफ्लिक्स के जरिए घर बैठे ही पाकिस्तान के लोग इस फिल्म का लुफ्त उठा सकते थे लेकिन, पाकिस्तान के बजारों में धड़ल्ले से इसकी पायरेटेड कॉपी बेची जा रही है।
न्यूजीलैंड के एक व्लॉगर ने हाल ही में यूट्यूब पर एक वीडियो डाली है, जिसमें देखने को मिल रहा है कि वो कराची के रेनबो सेंटर घूमने गए थे, जहां उन्होंने देखा कि रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर की पायरेटेड कॉफी की डीवीडी सरेआम दुकानों पर मिल रही है। व्लॉगर ने जब पायरेटेड कॉपी के प्राइज के बारे में पूछा तो दुकानदार ने उन्हें इसी कीमत 50 पाकिस्तानी रुपये बताई थी, जो इंडिया में लगभग 16 रुपये के करीब है।
