Shanaya Kapoor Shocking Truth : बॉलीवुड एक्ट्रेस शनाया कपूर अपनी फिल्म ‘तू या मैं’ को लेकर चर्चा में हैं, जो आज थिएटर्स में रिलीज हुई है। शाहिद कपूर की फिल्म ‘ओ रोमियो’ के साथ शनाया कपूर क्लैश कर रही है। इस फिल्म को बेजॉय नामदार ने निर्देशित किया है। शनाया कपूर को इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं। और कहा जा रहा है की इसकी कहानी काफी प्रभावित करने वाली है। लेकिन इस बीच शनाया को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है जो कि आपको हैरान करने वाला है।
शनाया के रिलेशनशिप को लेकर खबरें आ रही हैं कि जब वो अपने बॉयफ्रेंड के साथ विदेश छुट्टियां मनाने गईं थीं तब उनको पता चला था कि उनका बॉयफ्रेंड 5 और लड़कियों के साथ रिलेशनशिप में था और उनको धोखा दे रहा था। शनाया ने इसको लेकर खुद खुलासा किया और बताया कि उनको लग रहा था कि उनका रिश्ता शानदार चल रहा है और दौरान वो विदेश यात्रा कर रहीं थीं।
शनाया का कहना है कि, “मैं सोच रही थी, ‘बस यही है। यह सच होने के लिए बहुत अच्छा है। क्या जिंदगी है, वाह। यह सबसे अच्छा रिश्ता है।” शनाया ने कहा, मैन उसको टैक्सी बुक करने को कहा। फोन की बैटरी खत्म होने के कारण, शनाया ने उसके फोन का इस्तेमाल करने के लिए और इसमें जो कुछ भी मिला वो काफी हैरान करने वाला था और सबकुछ बदलने के लिए काफी था। टैक्सी बुक करने के लिए फोन अनलॉक करते समय, उसने देखा कि उसकी पूर्व प्रेमिका का एक मैसेज आया है।
घबराकर उसने चैट खोली, और उसमें उसे बेहद आपत्तिजनक बातें मिलीं। इसके बाद लगातार खोज करने में पता चला कि एक के बाद एक वो 5 महिलाओं के साथ उनको धोखा दे रहा था। इस अनुभव को शनाया ने ‘काफी डरावना’ बताया। शनाया कपूर के इस खुलासे को जानकर सभी हैरान हैं।
