Vijay-Rashmika Wedding : साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना इन दिनों अपनी कथित शादी को लेकर सुर्ख़ियों में बने हुए हैं। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि यह कपल 26 फरवरी को शादी के बंधन में बंधने वाला है।
यहाँ तक कि विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना शादी की शादी का कार्ड तक वायरल हो गया है। और तो और अब तो इस कपल के घर की वीडियोज और तस्वीरें भी वायरल होने लगी हैं। सोशल मीडिया पर इस समय विजय देवरकोंडा के घर की एक वीडियो लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रही है। इस वीडियो में विजय देवरकोंडा के हैदराबाद में जूबली हिल्स वाला घर दिखाई दे रहा है। स्टार के घर को शादी से ठीक पहले खूबसूरत लाइट्स से सजा दिया गया है। घर के बाहर एक टैंट भी लगा नजर आ रहा है।
क्या सच में है शादी ?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, 26 फरवरी को उदयपुर के एक आलीशान होटल में निजी समारोह में शादी की योजना बताई जा रही है। लोगों को अब तो पूरी तरह से यकीन हो चुका है कि विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। आखिरकार वो समय आ गया है जब जमाने के सामने ये दोनों पहली बार अपने रिश्ते पर मुहर लगाएंगे।
इस दिन होगा रिसेप्शन
बताया जा रहा है कि 26 फरवरी को एक प्राइवेट समारोह में वे दोनों शादी करेंगे। विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी उदयपुर के एक खूबसूरत होटल में होगी। जिसके बाद ये कपल 4 मार्च को एक शानदार रिसेप्शन पार्टी देने वाला है। शादी में तो विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना परिवार और खास दोस्तों को ही न्योता बेजने वाले हैं। इसके अलावा रिसेप्शन पार्टी में बॉलीवुड और साउथ के सितारों को बुलाया जाएगा।
इन फिल्मों में दोनों ने साथ किया है काम
विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना का रिसेप्शन हैदराबाद के ताज कृष्णा होटल में रखा जाने वाला है। आपको बता दें कि विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना साथ में डीयर कॉमरेड और गीता गोविंदम जैसी फिल्में में काम कर चुके हैं। काम करते करते कब इन दोनों के एक दूसरे से प्यार हो गय किसी को पता नहीं चला। विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने तो अपनी शादी तक की बात पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है।
