Toxic Teaser Release : साल 2026 की बहुप्रतीक्षित और चर्चित फिल्मों की लिस्ट अगर तैयार की जाए तो इसमें सबसे पहले ‘टॉक्सिक’ का नाम आता है। यह इसलिए भी ख़ास है क्योंकि टॉक्सिक से सुपरस्टार यश करीब 4 साल बाद वापसी करने जा रहे हैं। अब फिल्म का एक और धुआंधार टीजर रिलीज किया गया है।
‘टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स’ का धमाकेदार टीजर आ चुका है। टीजर ने आते ही फैंस की धड़कनें तेज कर दी है। टीजर में रॉकिंग स्टार यश का धांसू लुक देखने को मिल रहा है। टीजर में नजर आया हर फ्रेम ये बताने के लिए काफी है कि यह फिल्म यश के करियर की सबसे बड़ी फिल्म होने वाली है।
टीजर की शुरुआत एक बड़ी पार्टी से होती है, जहां पर बैकग्राउंड में आवाज आती है, ‘इस बार जंग अलग है’ और फिर गोलीबारी शुरू होती है। इसके बाद एक सर्कस है और उसमें कई गैंगस्टर दिख रहे हैं।
टीजर में यश का इस बार ट्रांसफॉर्मेशन भी नजर आ रहा है। टीजर में उनके कई रूप दिखते हैं। कभी वह बेहद दुबले दिख रहे हैं, तो कभी एक मंझे हुए योद्धा की तरह अपनी बॉडी को बनाए हुए हैं। यह बदलाव सिर्फ दिखावे के लिए नहीं है, बल्कि यश ने अपनी बॉडी लैंग्वेज और चलने-बोलने के अंदाज को भी पूरी तरह बदला है, जो उनके पिछले किरदारों से बिल्कुल अलग है।
यह फिल्म 19 मार्च, 2026 को सिनेमाघरों में आएगी। आपको बता दें कि फिल्म की कहानी खुद यश और गीतू मोहनदास ने मिलकर लिखी है।
इस फिल्म को कन्नड़ और अंग्रेजी में एक साथ शूट किया गया है। इसके अलावा यह हिंदी, तेलुगु, तमिल और मलयालम में भी रिलीज होगी।
