Yash Fee For Toxic : यश अभी अपनी आने वाली फिल्म टॉक्सिक सिनेमाघरों में रिलीज़ के लिए तैयार हैं। शुक्रवार को रिलीज़ हुए फिल्म के टीज़र ने सभी को एक्साइटेड कर दिया है। क्या आप जानते हैं कि यश ने इस फिल्म के लिए कितनी फीस वसूली है?
यश ने ‘टॉक्सिक’ के लिए लिए कितने पैसे
अगर एक रिपोर्ट की मानें तो यश ने ‘टॉक्सिक’ में अपने रोल के लिए 50 करोड़ रुपये बतौर फीस वसूली है। हालांकि ये अभी क्लियर नहीं हो पाया है कि एक्टर फिल्म के प्रॉफिट में भी हिस्सा लेंगे या नहीं। वहीं फिल्म के लिए यश के 50 करोड़ वसूलने की भी कोई ऑफिशियल कन्फर्मेशन नहीं है।
शुक्रवार को रिलीज हुआ था ‘टॉक्सिक’ का टीजर
शुक्रवार को, यश ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर ‘टॉक्सिक’ का टीज़र शेयर किया, जिसमें बताया गया कि वह गीतू मोहनदास की रिवेंज ड्रामा में अपना सबसे हिंसक अवतार दिखाएंगे। ये एक बड़ी, सिनेमैटिक दुनिया दिखाता है जो ज़िंदादिल और क्रूर दोनों है।
सर्कस की सेटिंग से लेकर ईस्ट एशियन-इंस्पायर्ड बैकग्राउंड तक, कहानी अलग-अलग समय को एक डार्क, एजी माहौल के साथ दिखाती है। वहीं राया के किरदार में यश का अवतार देख फैंस के होश उड़ गए हैं।
खासतौर पर उनका ट्रांसफॉर्मेशन काफी इम्प्रेसिव दिखा है। टीजर देखने के बाद से फैंस के लिए फिल्म की एक्साइटमेंट पीक पर पहुंच चुकी है। टॉक्सिक 19 मार्च 2026 को रिलीज हो रही है।
