Dipika Kakar Health Issue : ‘ससुराल सिमर का’ से सफलता पाने वाली एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ पिछले कुछ समय से अपनी सेहत को लेकर चर्चा में रही हैं। मई 2025 में उन्हें स्टेज-2 लिवर कैंसर का पता चला था और उसके बाद उन्होंने 14 घंटे की सर्जरी भी करवाई, जिसमें उनके लिवर का हिस्सा निकाला गया था। पिछले कुछ वक्त से वह इलाज के दौरान फॉलो-अप करवा रही थीं और रिकवरी की राह पर थीं। फैंस को भी वे अपडेट देती रहती थीं।
अब पेट में नई समस्या हाल ही में उनके पति ने एक व्लॉग में जानकारी दी कि जब दीपिका को पेट और कंधे में दर्द हुआ, तो डॉक्टर से जांच करवाई गई। CT स्कैन में उनके पेट में लगभग 13mm (1.3 सेमी) की एक सिस्ट (गांठ) पाई गई। यह सिस्ट लिवर कैंसर के बाद सामने आई एक नई समस्या है, जिसे डॉक्टर अब ट्रीट करने वाले हैं।
शोएब ने बताया कि दर्द पहले हल्का था, लेकिन कुछ दिनों में वह और बढ़ गया। इसी वजह से अस्पताल जाकर सीटी स्कैन कराया गया। हालांकि सिस्ट बहुत बड़ा नहीं है, लेकिन सावधानी बरतते हुए इसे जल्द ही दूर करने का फैसला लिया गया है। सिस्ट का होगा इलाज डॉक्टरों ने सिस्ट को निकालने के लिए एक छोटा प्रोसिजर तय किया है, जिसमें सिस्ट को जलाकर खत्म किया जाएगा। ऐसा कहा जा रहा है कि दीपिका को इस प्रक्रिया के लिए 3-4 दिनों के लिए अस्पताल में भर्ती रहना पड़ेगा और यह प्रक्रिया 24 फरवरी 2026 को होगी।
दीपिका और शोएब दोनों ने फैंस से कहा है कि अगर शरीर में थोड़ी भी तकलीफ हो तो उसे नजरअंदाज न करें और समय पर जांच कराएं। उन्होंने बताया कि उन्होंने यह सिस्ट समय रहते पकड़ लिया, इसलिए डॉक्टरों को इसे आसानी से सही इलाज देने का मौका मिल पाया।
हालांकि सिस्ट छोटा है, लेकिन दिक्कत इसलिए बढ़ सकती है क्योंकि दीपिका पहले ही कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से उबर रही हैं। AFP मार्कर में थोड़ी बढ़ोतरी देखी गई है, जिसके चलते डॉक्टर अब इम्यूनोथैरेपी के ऑप्शन पर भी विचार कर रहे हैं। दीपिका और शोएब ने अपने फॉलोअर्स से प्रार्थना और शुभकामनाएं मांगी हैं, और साथ ही यह मैसेज दिया कि सेहत से जुड़ी छोटी-सी समस्या को भी गंभीरता से लिया जाना चाहिए।
