Sanjeeda Sheikh In Toxic : साउथ सुपरस्टार यश की आने वाली मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘टॉक्सिक:ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ को लेकर दर्शकों में पहले से काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। केजीएफ चैप्टर 2 के बाद चांर साल के लंबे इंतजार के बाद एक बार फिर से यश बड़े पर्दे पर कमबैक के लिए तैयार हैं।
इस फिल्म का स्टारकास्ट भी खूब सुर्खियों में है। अब इस लिस्ट में एक और नाम जुड़ चुका है। ख़बरों के अनुसार टीवी की दुनिया में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाने वाली संजीदा शेख भी टॉक्सिक का हिस्सा बन चुकी हैं। इससे पहले नयनतारा और कियारा आडवाणी जैसी एक्ट्रेसेस की एंट्री चर्चा में थी।
लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार फिल्म में संजीदा एक स्पेशल कैरेक्टर में दिखाई देंगी। कहा जा रहा है कि फिल्म में उनका बेशक कैमियो होने वाला है लेकिन, फिल्म की कहानी के लिए उनका किरदार काफी इम्पोर्टेन्ट होगा। संजीदा के करियर में ये फिल्म मील का पत्थर साबित होगी।
और तो और ये फिल्म एक्ट्रेस का पहला पैन-इंडिया प्रोजेक्ट होने वाला है। इस फिल्म में कई एक्ट्रेसेस एक साथ दिखाई देने वाली हैं। फिल्म में संदीजा शेख, नयनतारा और कियारा आडवाणी के अलावा हुमा कुरैशी, रुक्मिणी वसंत और तारा सुतारिया जैसी एक्ट्रेसेस भी दिखाई देंगी।
इस फिल्म में जो चीज सबसे मजेदार होने वाली है वो ये है कि यश फिल्म में डबल रोल में दिखाई देंगे। यश की फिल्म टॉक्सिक 19 मार्च को बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देगी।
