O’Romeo Collection On Monday : विशाल भरद्वाज द्वारा निर्देशित और शाहिद कपूर द्वारा अभिनीत रोमांटिक-एक्शन थ्रिलर ‘ओ’रोमियो’ बॉक्स ऑफिस पर ठीकठाक रफ़्तार से आगे बढ़ रही है लेकिन दूसरे हफ्ते में इसकी कमाई में उतार चढ़ाव साफ़ नज़र आ रहा है। इस फिल्म को रिलीज़ होने के बाद से दर्शकों और क्रिटिक्स से मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला है। चलिए जानते हैं इस फिल्म ने रिलीज के दूसरे मंडे को कितनी कमाई की है।
दूसरे मंडे का कलेक्शन
थिएटर में रिलीज होने के बाद विशाल भारद्वाज निर्देशित, ओ’रोमियो ने अपनी लीड जोड़ी और दमदार कहानी की वजह से लोगों को अपनी ओर खींचा। हालांकि, वर्ड ऑफ़ माउथ बंटा हुआ रहा, जिससे कई सर्किट में इसे थिएटर में ठंडा रिस्पॉन्स मिला। फिर वीकेंड में ये लोगों को सिनेमाघरों में खींचने में कामयाब रही। हालांकि फिर वीकडेज में इसके कलेक्शन में उतार-चढ़ाव दिखा जिसके चलते ये बंपर कमाई नहीं कर पाई लेकिन दूसरे वीकेंड पर इसकने कमाई में थोड़ी तेजी जरूर दिखाई। अब दूसरे मंडे फिर इसके कलेक्शन में मंदी देखी जा रही है।
इस बीच फिल्म की कमाई की बात करें तो ‘ओ’रोमियो’ ने रिलीज के पहले हफ्ते में 47.1 करोड़ कमाए थे। इसके बाद इस फिल्म ने 8वें दिन 2.15 करोड़, 9वें दिन 3.4 करोड़ और 10वें दिन 3.15 करोड़ का कलेक्शन किया था।
वहीं एक रिपोर्ट के मुताबिक ‘ओ’रोमियो’ ने रिलीज के 11वें दिन यानी दूसरे मंडे को 1.65 करोड़ की कमाई की है। इसी के साथ ‘ओ’रोमियो’ की 11 दिनों की कुल कमाई अब 57.45 करोड़ रुपये हो गई है।
उड़ता पंजाब का टूटेगा रिकॉर्ड?
ओ’रोमियो की अब तक की कमाई ओके ओके रही है। अब ये शाहिद कपूर की उड़ता पंजाब के लाइफटाइम कलेक्शन 60.33 करोड़ को तोड़ने से इंचभर दूर है। 3 करोड़ कमाते ही ओ’रोमियो इस फिल्म को मात दे देगी और शाहिद कपूर की 5वीं सबसे बड़ी फिल्म बन जाएगी। उम्मीद है कि एक या दो दिन में ओ’रोमियो ये उपलब्धि हासिल कर लेगी।
