Bade Sahab In Dhurandhar 2 : रणवीर सिंह की मोस्ट अवेटेड फिल्म फिल्म धुरंधर 2 का सभी को इंतज़ार है। खासकर फिल्म के रहस्यमयी विलेन ‘बड़े साहब’ को लेकर लगातार सस्पेंस बना हुआ है। बीते समय में ये ऐसी खबर सामने आई थी कि सलमान खान धुरंधर द रिवेंज के बड़े साहब हो सकते हैं, लेकिन वे महज अफवाह निकलीं।
लेकिन अभी जानकारी सामने आ रही है, उससे ये साफ पता लग रहा है शायद धुरंधर 2 के मेकर्स की बड़े साहब की तलाश पूरी हो गई है। चलिए जानते हैं कि इस लिस्ट में नया नाम इस एक्टर का सामने आया है।
ये एक्टर बन सकता है बड़े साहब
धुरंधर : द रिवेंज साल की मच अवेटेड फिल्मों में से एक मानी जा रही है। 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही इस फिल्म में रणवीर सिंह भारतीय जासूस की भूमिका निभा रहे हैं और इसकी कहानी फिल्म धुरंधर के घटनाक्रम को आगे बढ़ाती है।
इसमें आर. माधवन, अर्जुन रामपाल, राकेश बेदी, सारा अर्जुन और संजय दत्त जैसे कलाकार सीक्वल में वापसी कर रहे हैं, वहीं कुछ नए नामों के जुड़ने की भी चर्चा है। यामी गौतम के कैमियो की पुष्टि हो चुकी है, जबकि अब इमरान हाशमी के उस किरदार को निभाने की जोरदार चर्चा है, जिसका जिक्र पहले भाग में सिर्फ नाम से हुआ था।
पहली फिल्म में बड़े साहब नाम का एक खलनायक रहस्यमयी अंदाज में सामने आया था। अटकलें लगाई गई थीं कि यह किरदार दाऊद इब्राहिम या मसूद अजहर जैसी शख्सियतों से प्रेरित हो सकता है। अब खबरें हैं राज जुत्शी पाकिस्तानी जनरल का किरदार निभा सकते हैं। वहीं इमरान हाशमी बड़े साहब का रोल निभा सकते हैं।
पहले भी बन चुके हैं दमदार विलेन
वैसे इमरान हाशमी सुपरस्टार सलमान खान का स्पाई थ्रिलर फिल्म टाइगर 3 में भी खलनायक की भूमिका निभा चुके हैं। बता दें कि धुरंधर की कहानी एक अंडरकवर भारतीय एजेंट के इर्द-गिर्द घूमती है, जो आतंकी नेटवर्क को खत्म करने के लिए पाकिस्तान के कराची में अपराध जगत और राजनीतिक ढांचे में घुसपैठ करता है। हालांकि, अभी इस मामले की आधिकारिक पुष्टि नहीं की जा सकती है।
