Saleem Khan Health Update : फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज स्क्रीन राइटर सलीम खान को 17 फरवरी 2026 को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जिसके बाद से उनके फैंस चिंतित हैं। अब आमिर खान ने सलीम खान का हेल्थ अपडेट शेयर किया है।
आमिर खान हाल में ही अस्पताल में सलीम खान का हाल चाल लेने पहुंचे थे। इसके बाद आमिर ने मीडिया से बात की और बताया कि सलीम अभी भी ICU में हैं। हालांकि, आमिर ने सभी को भरोसा दिलाया कि सलीम साहब ठीक हो रहे हैं और जल्द ही घर लौट सकते हैं। आमिर खान ने कहा, “मैं सलीम साहब से मिलने गया था।
हम सब दुआ कर रहे हैं कि वो जल्द से जल्द अच्छे हो जाएं। क्योंकि वो आईसीयू में थे इसलिए मैं उनसे पर्सनली नहीं मिल पाया। उनके परिवार के साथ मैं बैठा था। मुझे अलवीरा जी ने बताया कि उनकी हेल्थ इम्प्रूव हो रही है। हम सब प्रार्थना कर रहे हैं, दुआ कर रहे हैं कि वो एक बार फिर घर आ जाएं। ”
बता दें कि सलीम खान 17 फरवरी से हॉस्पिटल में भर्ती हैं। उन्हें थोड़ा सा ब्रेन हैमरेज हुआ था।
