OTT New Rule : अगर आप साउथ की फिल्में सिर्फ OTT पर देखना पसंद करते हैं तो ये खबर आपको चौंका सकती है। ओटीटी ने अपने नियमों में कुछ चेंजेस किए हैं। अब नयी तेलुगु फिल्म देखने के लिए आपको थोड़ा लम्बा इंतज़ार करना पद सकता है। क्योंकि अब ओटीटी पर ये फिल्में 8 हफ्ते बाद ही रिलीज होंगी।
क्या है नया नियम?
तेलुगु फिल्म चैंबर ऑफ कॉमर्स ने थिएटर्स के कारोबार को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से ये बड़ा कदम उठाया है, जिसके मुताबिक अब सभी तेलुगु फिल्मों के लिए 8 हफ्ते का इंतजार आपको करना ही पड़ेगा। इस प्रस्ताव पर हाल ही में आयोजित एक उच्च स्तरीय कार्यकारी समिति (ईसी) की बैठक में चर्चा हुई, जहां सदस्यों ने डिजिटल प्रीमियर के कारण फिल्मों के सिनेमाघरों में कम होते कारोबार पर चिंता व्यक्त की है। अगर ये नियम लागू होता है तो, इसका मतलब होगा कि कोई भी तेलुगु फिल्म अपनी थिएटर रिलीज के कम से कम 56 दिनों बाद तक किसी भी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम नहीं हो सकेगी।
सिनेमाघरों में दर्शकों की वापसी की कोशिश
ये फैसला थिएटर्स में कम होते कारोबार और लोगों की कम होती भीड़ को देखते हुए लिया गया है। इन विशेषज्ञों का मानना है कि ऐसा करने से सिनेमाघरों में एक बार फिर से लोगों की भीड़ देखने को मिल सकती है। अभी तक लोग फिल्म की रिलीज के बाद सिनेमाघरों में ना जाकर ओटीटी पर ही फिल्में देखे लिया करते थे।
पहले क्या थे नियम?
इससे पहले तेलुगु फिल्में रिलीज के महज एक महीने बाद ही ओटीटी पर रिलीज कर दी जाती थीं। इससे लोग सिनेमाघरों में देखने जाने के बारे में न सोचकर, घर में फ्री में फिल्म देख लेंगे, ऐसा सोचते थे।
