Priyanka Chahar In Bhoot Bangla : टीवी इंडस्ट्री की चर्चित अदाकारा प्रियंका चाहर इन दिनों एक नयी वजह से सुर्ख़ियों में हैं। सोशल मीडिया पर शेयर किये गए एक वीडियो ने फैंस में हलचल मचा दी है। लोग दावा कर रहे हैं कि वे जल्द ही बॉलीवुड में कदम रख सकती हैं।
एकता कपूर के सुपरनैचुरल और फंतासी शो ‘नागिन 7’ की TRP इन दिनों डाउन चल रही है। इसी बीच टीवी की नागिन को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दावा किया जा रहा है कि ‘नागिन 7’ स्टार प्रियंका चहार चौधरी, अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला में नजर आने वाली हैं।
दरअसल कुछ समय पहले ही प्रियंका चाहर चौधरी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर की है। ये वीडियो अक्षय कुमार की फिल्म के गाने राम जी आकर भला करेंगे… का है। जैसे ही प्रियंका चहार चौधरी ने ये वीडियो शेयर किया वैसे ही फैंस उनसे तरह तरह के सवाल पूछ रहे हैं।
एक यूजर ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, मैं इस वीडियो में अक्षय कुमार के बराबर में प्रियंका चाहर चौधरी को तलाश रही हूं। काश प्रियंका अक्षय कुमार की इस फिल्म में नजर आएं। एक दूसरे यूजर ने लिखा, प्रियंका चहार चौधरी आप अक्षय कुमार के गाने को क्यों प्रमोट कर रही हैं। क्या आप इस फिल्म का हिस्सा हैं। इतना ही नहीं एक फैन ने मान ही लिया कि प्रियंका अक्षय कुमार के साथ भूत बंगला में काम कर रही हैं। इस फैन ने लिखा, मुझे पूरा यकीन है कि इस फिल्म से प्रियंका चहार चौधरी का कुछ तो नाता है।
बता दें नागिन 7 में आने से पहले प्रियंका चाहर चौधरी अलग अलग प्रोजेक्ट्स में हाथ आजमा रही थीं। नागिन 7 में आने के बाद भी प्रियंका चहार चौधरी इंडस्ट्री में काफी एक्टिव हैं। प्रियंका चहार चौधरी की इस हरकत ने साफ कर दिया है कि उनका भूत बंगला से कोई न कोई कनेक्शन तो है। अब सच क्या है ये तो वक्त ही बताएगा।
