The Kerela Story 2 Ticket Booking : विवादों में रही ‘द केरल स्टोरी’ के सीक्वल ‘द केरल स्टोरी 2’ को लेकर फिर बवाल खड़ा हो गया है। फिल्म की रिलीज के ऐन वक़्त पहले ऐसा घटनाक्रम हो गया, जिसने मेकर्स और दर्शकों दोनों को हैरान कर दिया।
पहले इस फिल्म की रिलीज पर रोक लगाई गयी थी फिर बाद में सेंसर बोर्ड से हरी झंडी मिलने के बाद पता चला कि फिल्म रिलीज होगी। लेकिन अब फिर से कुछ ऐसा हुआ है कि मेकर्स हैरान हैं और फिल्म की रिलीज पर ऐन मौके पर रोक लगा दी गई है।
चौकाने वाली बात ये है कि रिलीज पर रोक लगने के बाद भी फिल्म के टिकट्स ऑनलाइन धड़ल्ले से बिक रहे हैं।
खबरें है कि फिल्म अब 15 दिन बाद रिलीज होगी क्योंकि अदालत का मानना है कि फिल्म से सांप्रदायिक सौहार्द बिगड़ सकता है। कोर्ट का मानना है कि ये फिल्म किसी विशेष समुदाय को बदनाम करने वाली है।
कोर्ट इसके अलावा सीबीएफसी पर भी सवाल उठाए हैं। इन सबके बीच लोग लगातार टिकट ऑनलाइन बुक कर रहे हैं जबकि फिल्म की रिलीज टल चुकी है। देखने वाली बात होगी कि फिल्म रिलीज की अगली तारीख क्या होगी।
टिकट बिक्री के दावों पर मेकर्स का रिएक्शन :
फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2 – गोज बियॉन्ड’ को लेकर जब पता चला कि हाई कोर्ट की रोक के बाद भी टिकटों की बिक्री जारी है तो इसपर निर्माताओं का रिएक्शन आया है। उनका कहना है कि कोर्ट के रोक के बाद टीजर भी हटा दिया गया था। इस तरह की किसी बात को मानने से प्रोडक्शन ने इंकार किया है और इसको झूठ बताया है। उनका कहना है कि इस तरह की भ्रामक बातें ना फैलाएं।
