Ranabaali Poster Out : बीते कुछ दिनों से चर्चा में रही हाईफाई शादी के बाद रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा एक दूजे के हो गए हैं। 26 फरवरी 2026 को उदयपुर में दोनों ने पारंपरिक रीति-रिवाज से शादी रचाई।
इस बहुचर्चित शादी के बाद एक तरफ जहाँ पूरे सोशल मीडिया पर रश्मिका और विजय की शादी की फोटोज वायरल हो रही हैं, तो दूसरी ओर ‘रणबाली’ के मेकर्स ने दोनों का पहला पोस्टर रिवील कर दिया है।
रश्मिका और विजय की फिल्म ‘रणबाली’ की अनाउंसमेंट तो पहले ही हो गई थी, लेकिन शादी के जस्ट बाद फिल्म से दोनों का पहला पोस्टर रिवील किया गया है।
टी-सीरीज के बैनर तले बन रही ‘रणबाली’ के पोस्टर में राणाबाली के लुक में विजय दिख रहे हैं, जबकि रश्मिका जयम्मा बनी हैं। साउथ इंडियन लुक में दोनों बहुत ही शानदार लग रे हैं। यह पोस्टर मिनटों में वायरल हो गया है।
इस पोस्टर के रिवील होने के बाद अब सोशल मीडिया पर एक और चर्चा शुरू हो गई है। कमेंट बॉक्स में बहस छिड़ गई है कि क्या रश्मिका और विजय की शादी ‘रणबाली’ मूवी के लिए पीआर स्टंट है? शादी के ठीक दो दिन बाद ही कपल का फिल्म से पोस्टर रिवील करना लोगों को खटक रहा है।
एक यूजर ने लिखा, “मत कहना कि यह सब मूवी पीआर है।” एक यूजर ने कहा, “मूवी के लिए शादी करना पड़ता है।” एक ने कहा, “एक फिल्म के लिए शादी।” एक यूजर ने कमेंट किया, “पोस्टर रिलीज करने की क्या टाइमिंग है यार।” एक ने कहा, “डायरेक्टर साहब की ख्वाहिश।” एक यूजर ने कहा, “प्री-वेडिंग फोटोशूट। ब्रह्मास्त्र (मूवी) टाइप।”
