IIFM : इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न (IFFM) 2025 की शुरुआत गुरुवार को एक भव्य प्रेस कॉन्फ्रेंस के साथ हुई। इस मौके पर बॉलीवुड के कई बड़े सितारे पहुंचे, लेकिन सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरीं आमिर खान और उनकी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट ने। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में दोनों हाथों में हाथ डाले मंच की ओर बढ़ते नजर आ रहे हैं।
आमिर खान और गौरी स्प्रैट का लुक आमिर खान इस इवेंट में सफेद पारंपरिक पोशाक के साथ काले बंदगले वाले एथनिक कोट में बेहद स्टाइलिश दिखे। वहीं, गौरी स्प्रैट ने बैंगनी रंग के बंदगी प्रिंट वाले सलवार-सूट और बेज दुपट्टे में ट्रेडिशनल अंदाज से सभी का दिल जीत लिया।
फेस्टिवल में सितारों का जलवा IFFM के मंच पर आमिर खान के अलावा वीर दास, तिलोत्तमा शोम, जिम सर्भ, अदिति राव हैदरी, डायरेक्टर शूजित सरकार, फिल्ममेकर अश्विनी अय्यर तिवारी, ‘सितारे जमीन पर’ के निर्देशक आर.एस. प्रसन्ना और कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा भी नजर आए।
आमिर खान का मेलबर्न प्रेम मंच पर बात करते हुए आमिर खान ने कहा- “मेलबर्न आना मेरे लिए हमेशा खास रहता है। इंडियन फिल्म फेस्टिवल एक बेहतरीन पहल है, जो फिल्मों के जरिए अलग-अलग संस्कृतियों को जोड़ता है। मुझे उम्मीद है कि यहां दिखाई जाने वाली फिल्में दर्शकों के लिए यादगार अनुभव साबित होंगी।”
