Bollywood News : बॉलीवुड एक्टर आमिर खान इन दिनों विवादों से घिरे नजर आ रहे हैं। ‘मेला’ एक्टर फैसल खान, जो आमिर खान के भाई हैं, ने उनपर तमाम आरोप लगाए। इतना ही नहीं उन्होंने यह भी दावा किया कि उनका और जेसिका हाइन्स, जो एक ब्रिटिश पत्रकार हैं, उनका एक नाजायज बेटा है। यह जानकर तो फैन्स के होश ही उड़ गए।
फैसल खान यही नहीं रुके उन्होंने अपनी बहन की तीन शादी और अपने परिवार में होने वाले शादियों और खान के अफेयर को लेकर भी कई खुलासे किए थे।
फैसल खान ने यह तक कह दिया कि उनपर उनकी मौसी से शादी करने का दबाव बनाया गया था। फैसल खान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि जब मेरे परिवार ने मुझ पर जबरदस्ती शादी करना का दबाव बनाया वो भी मेरी मां की कजिन बहन यानी कि मौसी से, तब मैं परिवार से नाराज हुआ था और मैं एक लेटर लिखा था।
मैंने फैमिली मेंबर से पूछा तुम क्या हो ? मेरी बहन निकहत ने तीन शादियां कीं। आमिर जब रीना के साथ शादी में थे, तब वह जेसिका के साथ लिव इन में थे। उससे उनका नाजायज बच्चा भी है। वो सब कुछ मैंने लेटर में लिखा। जब मेरे पिता ने दो बार शादियां कीं, मेरी बहन ने तीन बार शादी की, तब मैंने उनसे पूछा कि आप लोग मुझे क्या ही सलाह देंगे।
फैसल ने कहा कि ये मैं डिसाइड करूंगा कि मुझे क्या करना है और कब करना है। मैंने जब उन लोगों को लेटर लिखा था तब मैं काफी गुस्से में था और गुस्से में कई अपशब्द भी लिख दिए थे। हां, लेकिन यह सब पढ़कर उन्हें बुरा लगा होगा क्योंकि सच्चाई कड़वी होती है। यह सब पढ़कर वो इसे सहन नहीं कर पाए फिर सभी ने मिलकर मुझे पागल घोषित करने की कोशिश की। मेरे साथ जो हो रहा है वह सब पॉलिटिक्स की वजह से।
