बॉलीवुड इंडस्ट्री के पावर कपल ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन इन दिनों अपनी मैरिड लाइफ को लेकर काफी ज्यादा सुर्खियों में हैं. दावा है कि दोनों की बीच काफी काफी तनाव चल रहा है और बात तलाक तक पहुँच गई है. अभिषेक और ऐश्वर्या ने कभी तलाक पर चप्पी नहीं तोड़ी, लेकिन कई मीडिया रिपोर्ट्स में कपल का तलाक कंफर्म बताया जा रहा है. इस वजह से ऐश्वर्या और अभिषेक के फैंस काफी ज्यादा निराश है, लेकिन इसी बीच, ऐश्वर्या राय के इंस्टाग्राम ने लोगों का ध्यान खींच लिया है. आइए आपको इसकी वजह बताते हैं.
ऐश्वर्या राय के इंस्टाग्राम पर अटकी सभी की निगाहें
दरअसल, ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) और अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) की तलाक की खबरों के बीच लोगों का ध्यान एक्ट्रेस के इंस्टाग्राम अकाउंट पर गया. यहां पर ऐश्वर्या को लाखों लोग फॉलो करते हैं, लेकिन एक्ट्रेस सिर्फ एक ही शख्स को फॉलो करती हैं. आपको जानकार हैरानी होगी की ऐश्वर्या राय सिर्फ अपने पति अभिषेक बच्चन को को ही फॉलो करती हैं. एक तरफ दोनों की तलाक की खबरें हैं, तो दूसरी तरफ ऐश्वर्या का यह अंदाज देख अब फैंस कंफ्यूज हो गए हैं. अब लोगों का मानना है कि ऐश्वर्या और अभिषेक का रिश्ता ठीक होने की अभी भी उम्मीद है. कुछ लोगों को खुश है कि ऐश्वर्या अभी भी अभिषेक बच्चन को फॉलो करती हैं, जिससे साफ है कि दोनों के बीच आज भी रिश्ता कायम है.
इसे भी पढ़ें ⇒ Sushant Singh Rajput मामले में Rhea Chakraborty को सुप्रीम कोर्ट से मिली बड़ी राहत
निम्रत कौर की कारण से टूटा कपल का रिश्ता?
बता दें कि अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय के बीच कड़वाहट की वजह निम्रत कौर को माना जा रहा है. अभिषेक बच्चन के साथ फिल्म दसवीं में नजर आई थीं. दावा है, सेट पर दोनों स्टार्स के बीच नजदीकियां बढ़ीं. अभिषेक का नाम कई बार निम्रत के साथ जोड़कर लिया जा चुका है और इसी वजह से एक्ट्रेस लोगों के गुस्से का शिकार हो चुकी हैं. इन दिनों निमृत सोशल मीडिया पर बुरी तरह ट्रोल हो रही हैं. कपल के फैंस का मानना है कि निम्रत की वजह से ऐश्वर्या और अभिषेक का घर टूट रहा है. निम्रत ने हाल ही में इस पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा था कि वह कुछ भी कह लें लेकिन लोग उसी को सच मानेंगे जिसे वह मानना चाहते हैं.
