Priya Marathe Passed Away: टीवी और मराठी फिल्मों की जानी-मानी एक्ट्रेस प्रिया मराठे (Priya Marathe) का निधन हो गया है। वह 31 अगस्त 2025 को मुंबई में दुनिया को अलविदा कह गईं। महज 38 साल की उम्र में कैंसर से लंबी लड़ाई लड़ने के बाद उन्होंने आखिरी सांस ली। कैंसर से हार गईं प्रिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रिया पिछले एक साल से कैंसर से जूझ रही थीं।
लगातार इलाज चलने के बावजूद उनकी तबीयत में सुधार नहीं हो रहा था। महाराष्ट्र टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने अपने घर मीरा रोड, मुंबई में परिवार के बीच अंतिम सांस ली। इस खबर के सामने आते ही टीवी और मराठी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई।
सोशल मीडिया से दूरी और आखिरी पोस्ट बीमारी के दौरान प्रिया ने सोशल मीडिया से दूरी बना ली थी। उनका आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट साल 2024 का है, जब वह अपने पति और एक्टर शांतनु मोगे (Shantanu Moghe) के साथ जयपुर घूमने गई थीं। उन्होंने वहां से आमेर किले (Amer Fort) की कई तस्वीरें शेयर की थीं। उनकी दूसरी आखिरी पोस्ट में वह मराठी लुक में नजर आई थीं- नऊवारी साड़ी और नथ पहने हुए। यह तस्वीर फैंस के बीच आज भी काफी पॉपुलर है। इसके बाद उन्होंने कोई नई पोस्ट नहीं की थी, जिससे यह अंदाजा लगाया जा रहा था कि वह किसी गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं।
प्रिया मराठे का जन्म 23 अप्रैल 1987 को मुंबई में हुआ था। उन्होंने टीवी की दुनिया में कम उम्र से ही अपनी पहचान बना ली थी। हिंदी और मराठी दोनों इंडस्ट्री में उन्होंने काम किया और शानदार एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीता।
