Bollywood News : शमा सिकंदर फिल्म इंडस्ट्री की ऐसी एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने फिल्म, टीवी और वेब सीरीज में बेहतरीन काम किया है। टैलेंटेड होने के साथ-साथ वह बेहद खूबसूरत भी हैं। 43 साल की उम्र में भी वह अपने हुस्न की बिजली गिराती हैं तो फैंस खुद को उनकी तारीफ करने से रोक नहीं पाते हैं, उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर झरने के नीचे नहाते हुए तस्वीरें पोस्ट की है। तस्वीर पर फैंस दिल हारते हुए नजर आ रहे हैं।
शमा सिकंदर ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर झरने के नीचे नहाते हुए कुछ तस्वीरें साझा की है। पहली तस्वीर में वह ब्लैक कलर के स्विमसूट में नजर आ रही हैं और पीछे झरना दिखाई दे रहा है।
अन्य तस्वीरों में वह स्विमसूट पहने मानसून में झरने के आसपास वातावरण का मजा लेते हुए दिखाई दी हैं। आखिरी की दो तस्वीरों में वह बिकनी पहन कर झरने के नीचे नहाते हुए नजर आ रही हैं। उनकी इस तस्वीर को देखकर यूजर्स को राम तेरी गंगा मैली फिल्म की मंदाकिनी याद आ गई है, उन्होंने भी झरने के नीचे नहाते हुए दृश्य को फिल्माया था, फिल्म का वो सीन वह बहुत चर्चा में रहा था।
