Aishwarya Sharma-Neil Bhatt Divorce : टीवी कपल ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट को भला कौन नहीं जानता। दोनों ‘गुम है किसी के प्यार में’ के सेट से ही पहले ही लोगों का दिल जीत चुके हैं। सेट पर दोनों का ताल-मेल इतना अच्छा था कि दोनों एक दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंध गए। दोनों की जोड़ी फैन्स की पसंदीदा जोड़ी में से एक थी।
दोनों बिग बॉस के शो में भी नजर आ चुके हैं। जहां दोनों का प्यार और तू-तू मैं-मैं भी देखी गई, लेकिन फिलहाल तो इन दिनों दोनों के रिश्ते को लेकर कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं।
कुछ अफवाहें ऐसी उड़ रही हैं कि दोनों का तलाक होने जा रहा है। दोनों के डिवोर्स का सब फाइनल हो चुका है और दोनों लंबे समय से एक दूसरे से अलग भी रह रहे हैं। हालांकि अभी तक इन खबरों पर ना तो ऐश्वर्या का कोई रिएक्शन था और ना ही नील भट्ट का, लेकिन अब हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी तलाक की खबरें सुन गुस्सा जाहिर किया है। एक्ट्रेस ने एक लंबा चौड़ा पोस्ट लिख ट्रोलर्स की और अफवाह फैलाने वालों की जमकर क्लास लगाई।
ऐश्वर्या ने क्रिप्टिक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- मेरी जिंदगी को लेकर लोग अपने मन से तरह-तरह के ख्याल बना रहे हैं। मैं क्या किया और मैं कौन हूं ये जाने बगैर।
कुछ महान लोगों ने यह तक कह दिया है कि यह मेरे कर्मों का फल है। ऐसी बातों पर भरोसा करने से पहले उन लोगों से पूछों जिन लोगों के साथ मैंने काम किया है। मेरे को-एक्टर्स, मेरे प्रोड्यूसर्स मेरी टीम से पूछो कि मैंने कभी किसी को चोट पहुंचाई है। एक ही चीज मैंने सेट पर की थी प्रोफेशनलिज्म बनाए रखना।
ऐश्वर्या का गुस्सा यहीं शांत नहीं हुआ। वह आगे कहती हैं कि उन्होंने चुप्पी साध रखी थी। इसका मतलब यह नहीं कि वह गलत हैं। ऐश्वर्या ने आगे कहा कि मैंने अपनी जिंदगी में आज तक किसी को परेशान नहीं किया है। लोग अपने फायदे के लिए झूठ फैलाते हैं। आप अपने कर्मों का ख्याल कीजिए। कुछ लोग चुप रहना ही बेहतर समझते हैं।
जैसे की मैं हूं, लेकिन इसका मतलब यह भी नहीं कि आप लोग कुछ भी बोलते रहेंगे तो मैं चुप बैठी रहूंगी। मैं खुद के लिए स्टैंड लूंगी। बता दें कि ऐश्वर्या शर्मा का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है।
