Akshay Kumar News : बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार को बॉम्बे हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने कुछ वेबसाइटों, सोशल मीडिया अकाउंट्स और अज्ञात लोगों को अक्षय कुमार की पहचान (जैसे उनका नाम, चेहरा, आवाज़ आदि) बिना उनकी इजाजत के इस्तेमाल करने से मना कर दिया है। नाम और चेहरे का गलत इस्तेमाल अक्षय कुमार ने कोर्ट में याचिका लगाई थी कि लोग उनके नाम और चेहरे का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं।
सोशल मीडिया पर उनके नाम से एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) से बनाए गए नकली वीडियो, डीपफेक और नकली आवाज़ वाले कंटेंट शेयर किए जा रहे हैं। इससे उनकी छवि को बहुत नुकसान हो रहा है। डीपफेक वीडियो पर कोर्ट कोर्ट ने माना कि ये डीपफेक वीडियो इतने असली लगते हैं कि आम लोग असली-नकली में फर्क नहीं कर पाते। एक वीडियो में अक्षय कुमार को ऐसा दिखाया गया जैसे उन्होंने समाज को बांटने वाले बयान दिए हों और महर्षि वाल्मीकि पर विवादित टिप्पणी की हो।
कोर्ट ने कहा कि ऐसी वीडियो न सिर्फ अक्षय कुमार की छवि को नुकसान पहुंचाते हैं, बल्कि उनके परिवार और समाज की शांति के लिए भी खतरा हैं। इसलिए कोर्ट ने तुरंत ऐसे कंटेंट हटाने का आदेश दिया।
