Alia Bhatt News : आलिया भट्ट अपनी जबरदस्त एक्ट्रिंग और क्यूटनेस को लेकर हमेशा चर्चा में रहती हैं। लेकिन इस बार आलिया भट्ट का गुस्सा सातवें आसमान पर दिखाई दे रहा है। पिछले काफी समय से रणबीर कपूर आलिया भट्ट का घर वास्तु सुर्खियों में है जिसका कारण है उसकी ग्रैडनेस और लग्जरीनेस। अभी ये घर पूरा नहीं हुआ है और यहां काम जोरों पर चल रहा है। इसी बीच हाल ही में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के इस घर से विजुअल्स सोशल मीडिया पर सामने आए जो कि काफी तेजी से वायरल भी हुए। फैंस रणबीर आलिया के इस घर को निहारते नहीं थक रहे थे कि इसी को लेकर आलिया भट्ट का पारा हाई हो गया है।
आलिया भट्ट ने अपना गुस्सा व्यक्त करते हुए सोशल मीडिया पर बयान जारी किया और लिखा, “मैं समझती हूं कि मुंबई जैसे शहर में स्पेस लिमिटेड है और कभी कभार लोग एक-दूसरे के घर का खिड़की से व्यू देख सकते हैं, लेकिन ये किसी का भी हक नहीं है कि किसी के प्राइवेट घर का वीडियो बनाओ और उसे ऑनलाइन पोस्ट कर दो”।
एक्ट्रेस ने आगे कहा, “जो अभी भी अंडर कंस्ट्रक्शन में है, हमारे उस घर की वीडियो को शूट किया गया और उसे कई पब्लिकेशन ने सर्क्युलेट किया। ये सब हमारी जानकारी और इजाजत के बिना किया गया है। ये किसी की प्राइवेसी का हनन करना है और एक सीरियस सिक्योरिटी इश्यू है। किसी के पर्सनल स्पेस की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी करना बिना इजाजत के, इसमें कोई कंटेंट नहीं है, बल्कि हिंसक है”।
आलिया भट्ट यहीं पर शांत नहीं हुईं, उन्होंने आगे लिखा, “ये कभी भी नॉर्मल नहीं होना चाहिए। इस बारे में जरा सोचिए। क्या आपको बर्दाश्त होगा अगर हम आपके घर के अंदर की वीडियो बनाकर उसे पब्लिक कर दें। बिना आपकी नॉलेज के? हममें से कोई भी ये नहीं चाहेगा। मैं लोगों से ये गुजारिश करना चाहती हूं कि अगर आपको कोई ऐसा कंटेंट दिखता है, तो उसे फॉरवर्ड न करें। मेरे मीडिया के दोस्तों से ये गुजारिश है कि उन्होंने जो भी इमेज या वीडियो बनाई है, उसे तुरंत हटा दें”।
