Bigg Boss 19 Controversy : अमाल मलिक और फरहाना भट्ट को सलमान खान के मशहूर रियालिटी शो बिग बॉस 19 में काफी पसंद किया जा रहा है। भले ही ये दोनों इस शो का हिस्सा हैं लेकिन असली बिग बॉस तो घर के बाहर चल रहा है। जी हां, खबरे हैं कि अमाल की आंटी रोशन गैरी भिंडर ने कुछ ऐसी बातें फरहाना को लेकर बोल दी हैं कि उनका परिवार सामने आ गया है और बात कोर्ट तक पहुंच रही है।
दरअसल इस कानूनी पचड़े की शुरुआत तब हुई जब अमाल मलिक की आंटी ने फरहाना को लेकर अपमानजनक टिप्पणी की। इसको लेकर खुद फरहाना के परिवार की तरफ से खुलासा किया गया। फरहान के परिवार ने अमाल की आंटी को भेजी लीगल नोटिस बता दें कि अमाल मलिक की आंटी ने फरहाना को एक इंटरव्यू के दौरान आतंकवादी कहा था। इसके बाद फरहाना का परिवार काफी नाराज है।
उनकी फैमिली से कहा गया है कि, “हमारी टीम पुष्टि करती है कि पब्लिकली अपमानजनक टिप्पणियों के बाद एक औपचारिक कानूनी नोटिस जारी किया गया है।” वकील की नोटिस को लेकर कहा जा रहा है कि अमाल मलि की की आंटी ने जो बातें की हैं उससे फरहाना का परिवार काफी आहत है और उनकी इन टिप्पणियों से उनको गहरा दुख हुआ है। देखने वाली बात होगी कि अमाल मलिक की आंटी तरफ से इस नोटिस को लेकर क्या बयान सामने आता है।
वकील के नोट में फरहाना के परिवार ने आगे लिखा है, “जिस तरह की बदनामी की जा रही है उससे परिवार ने फैसला किया है कि वो कानून का सहारा लेकर जवाब देंगे ना कि सामने वाली की तरह गिरी हुई बातें करें। इसलिए परिवार ने गरिमा और कानूनी उपायों के साथ जवाब देने का विकल्प चुना है।” बता दें कि इस मानहानि के नोटिस में 1 करोड़ रुपए का हर्जाने की मांग की गई है। फरहाना और अमाल को पता भी नहीं होगा कि उनकी गैर मौजूदगी में बाहर क्या विवाद खड़ा हो चुका है।
